कास्टिंग काउच से बॉडी शेमिंग तक, सिनेमा इंडस्ट्री में सेफ नहीं महिलाएं, हेमा कमेटी की रिपोर्ट चौंकाने वाली

Malayalam Film Industry: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी हुई है। 5 साल बाद आई हेमा कमेटी की रिपोर्ट में इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

hema committee

hema committee

Malayalam Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री से कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं, जिसमें महिलाओं के शोषण का जिक्र हो। हालांकि अगर यह बढ़ता रहे और इंडस्ट्री में किसी का काम करना हराम कर दे तो फिर हर किसी को इसकी चिंता होनी चाहिए। दरअसल, इस वक्त मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सवालों के कटघरे में खड़ी है, क्योंकि 295 पन्नों की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रहा एक्ट्रेसेज का शोषण- रिपोर्ट

जी हां, जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में धड़ल्ले से एक्ट्रेसेज का शोषण हो रहा है। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री में हीरोज का बोलबाला है। यह रिपोर्ट 5 साल के बाद आई है, जो 295 पन्नों की है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। साथ ही यौन शोषण से लेकर कास्टिंग काउच और शोषण पर भी बात की गई है।

विज्ञापन

हीरो की मर्जी से सब होता है

हेमा कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री में एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स का एक बड़ा ग्रुप है, जो यह फैसला करता है कि किसे काम देना है और किसे नहीं देना है? साथ ही यह बात भी सामने आई है कि इंडस्ट्री में सब कुछ हीरो की मर्जी से होता है और कोई एक्ट्रेसेस की नहीं सुनता। यही नहीं, कोई भी महिला या पुरुष इस ग्रुप के बारे में कुछ नहीं कहता है।

कास्टिंग काउच की पुष्टि

हेमा कमेटी की रिपोर्ट की कॉपी सरकार के बाद आरटीआई एक्ट के तहत मीडिया को भी सौंपी गई, जिसमें खुलासा हुआ कि इंडस्ट्री में कुछ महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता है और शारीरिक छेड़छाड़ की जाती है, जिससे वे सदमे में भी चली जाती हैं। खुलासा हुआ है कि इस इंडस्ट्री में महिलाओं को गलत नजर से देखा जाता है। रिपोर्ट ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सिंड्रोम की भी पुष्टि की है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस इंडस्ट्री में नशे में धुत शख्स महिलाओं के कमरे के दरवाजे तक खटखटाते हैं। जो महिलाएं इसका शिकार होती हैं, वे डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताती और न ही पुलिस के पास जाती हैं। बता दें कि साल 2017 में केरल सरकार ने ‘वुमेन इन सिनेमा कलेक्टिव’ की याचिका के बाद जस्टिस हेमा के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की थी। रिसर्च के तहत समिति को बयान देने वाली एक्ट्रेस रंजिनी उर्फ साश सेल्वराज उन एक्ट्रेसेज में शामिल थीं, जो शोषण का शिकार हुईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ