तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, लापरवाही पर 9 जेलकर्मी सस्पेंड; विपक्ष ने सरकार को घेरा

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से मिर्गी का बहाना बनाकर भागे 17 कैदियों में से 13 को पुलिस ने फिर पकड़ लिया है. इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद विभाग ने 9 जेलकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. जेल ब्रेक की इस सनसनीखेज घटना के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा है.

Theni Jailbreak, Tamil Nadu News, Prisoners Escape, Theni Sub Jail, Jail Staff Suspended

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से मिर्गी का बहाना बनाकर भागे 17 कैदियों में से 13 को पुलिस ने फिर पकड़ लिया है. CREDIT: ANI

तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी सब-जेल से फरार हुए 17 कैदियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सघन तलाशी अभियान के बाद अब तक 13 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में जेल प्रशासन के 9 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. इस घटना को लेकर राज्य में सियासी पारा भी चढ़ गया है और विपक्ष ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्गी का नाटक कर दिया था चकमा

यह सनसनीखेज घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुई. सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को झांसा देने के लिए अपने एक साथी को मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक रचाया. जैसे ही वार्डन और सुरक्षाकर्मी मदद के लिए सेल का ताला खोलकर अंदर पहुंचे, कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन जेलकर्मी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सुरक्षाकर्मियों को घायल कर सभी कैदी जेल से भाग निकले. भागने वालों में से एक कैदी को तो उसी ऑटो से वापस लाया गया, जिसे उसने भागने के लिए पकड़ा था.

17 स्पेशल टीमें और व्यापक सर्च ऑपरेशन

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें गठित की गईं. शुरुआत में प्रवीण कुमार, सिलंबरसन, राजकुमार और राजा सिकंदर समेत 4 कैदियों को पकड़ा गया था. इसके बाद कॉम्बिंग ऑपरेशन को तेज करते हुए पकड़े गए कैदियों की संख्या 13 तक पहुंचा दी गई. बाकी बचे 4 कैदियों की तलाश में पड़ोसी डिंडीगुल जिले के 16 चेकपोस्टों के अलावा मदुरै और केरल से लगती इडुक्की सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा, 9 कर्मी सस्पेंड

घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल और सुधारात्मक सेवा के डीजीपी डॉ. संदीप राय राठौड़, आईजी आर कनकराज, डीआईजी ए मुरुगेसन और साउथ जोन के आईजीपी विजयेंद्र एस बिदारी ने घटनास्थल का दौरा किया. अधिकारियों ने हालात की समीक्षा की और सुरक्षा में हुई चूक की जांच के आदेश दिए. प्राथमिक जांच के बाद दो हेड कांस्टेबल समेत कुल 9 जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस बाकी फरार कैदियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ