'बिना मंजूरी के थोट्टाथिल ने डाला विवादित पोस्ट…', केरल कांग्रेस ने CJI से बिना शर्त मांगी माफी

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक विवादित बयान के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्य कांत से बिना शर्त माफी मांगी है.

Kerala Congress

KPCC ने CJI जस्टिस सूर्य कांत से बिना शर्त माफी मांगी है. (Photo: PTI)

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्य कांत से बिना शर्त माफी मांगी है. केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक विवादित पोस्ट के जवाब में पार्टी की तरफ से ये माफी मांगी गई है. एक कानूनी नोटिस के जवाब में, KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि ये पोस्ट विजय थोट्टाथिल ने पार्टी नेतृत्व की जानकारी या मंजूरी के बिना डाली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘कमजोर लोग वकालत ना करें…’, CJI सूर्यकांत ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना? हालात को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन

क्या है मामला?

कांग्रेस ने जवाब में ये भी बताया है कि विजय थोट्टाथिल को उनके पद से हटा दिया गया है और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया है. दरअसल, केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए CJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग की थी, जिसके कुछ घंटों बाद 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने इसकी निंदा की थी. उनका कहना था कि ऐसे बयान न्यायपालिका का अपमान करती हैं और न्याय प्रशासन में दखल देने की कोशिश है.

कांग्रेस ने डिलीट किया पोस्ट

KPCC ने X पर पोस्ट किया था, ”डियर सूर्यकांत,अगर कानून-व्यवस्था आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें. हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएंगे जो इसे संभाल सके.”CJI के इस्तीफे की मांग को लेकर की गई पोस्ट के तुरंत बाद बवाल मच गया. कांग्रेस ने जल्द ही इस विवादित पोस्ट को हटा दिया और इसके लिए जो जिम्मेदार था, उसे भी हटा दिया. लेकिन मामला ठंडा नहीं हुआ, जिसके बाद आज केरल कांग्रेस को CJI से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी पड़ी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ