Malaika Arora Latest Post: इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, इस बीच अब मलाइका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Lalit Modi और Sushmita Sen का ब्रेकअप! किस हसीना के प्यार में पड़े IPL फाउंडर?
Malaika Arora ने किया ऐसा पोस्ट
दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है। मलाइका के इस पोस्ट में लिखा है कि- अगर आपको पसंद नहीं है कि एक महिला कैसे एक्टिंग कर रही है, तो अपने आप को देखिए कि आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका ने दूसरा पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि- अपने भविष्य की केयर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आज के पल का ध्यान रखें।
Malaika Arora Latest Post
मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में
बता दें कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब फैंस ने देखा कि मलाइका, अर्जुन के किसी पोस्ट पर भी अपना रिएक्शन नहीं दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में खबरें आई कि अर्जुन कपूर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद कुशा ने साफ कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।
Malaika Arora Latest Post
मलाइका ने अर्जुन कपूर की फैमिली को किया अनफॉलो
इतना ही बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को भी अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा और सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा होने लगी। बता दें कि मलाइका ने बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच दूरियां आ गई है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
4 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
17 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines