Barsaat: वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में एक नाम की एक ही फिल्म बनाती है। हालांकि इसके बाद उसके सीक्वल जरुर आते रहते है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म ऐसी भी है, जो एक ही नाम से तीन बार रिलीज हुई है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हिंदी सिनेमा की एक फिल्म ऐसी है जो एक ही नाम से तीन बार पर्दे पर आई और हर बार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लूटा। इन तीनों ही फिल्मों ने ना सिर्फ शानदार कमाई की बल्कि लीड एक्ट्रर्स की जिंदगी सवांरी। आइए जान लेते हैं इन फिल्मों के बारे में….
यह भी पढ़ें- सट्टेबाजी ऐप-IPL से जुड़े मामले में पुलिस के सामने पेश हुए Rapper Badshah, संजय दत्त सहित 40 मशहूर हस्तियां रडार पर
फिल्म ‘बरसात’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्म ‘बरसात’ की, जो अपने इसी नाम से पर्दे पर तीन बार रिलीज हुई। तीनों ही बार इस फिल्म ने बेहद शानदार कमाई करते हुए अपना जलवा दिखाया। बता दें कि ये फिल्म पहली बार साल 1949 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने अपना जलवा दिखाया था। दर्शको को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी और एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 1949 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
एक्टर को रातोंरात बनाया स्टार
इसके बाद ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई। इस बार इस फिल्म में बॉबी देओल ने अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म ने एक्टर को रातोंरात स्टार बनाया और एक अलग ही पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके साथ ट्विंकल ने भी अहम रोल प्ले किया। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब प्यार मिला। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया और जबरदस्त कमाई की।
दर्शको को बेहद पसंद आई फिल्म
इतना ही नहीं बल्कि तीसरी बार ये फिल्म साल 2005 में रिलीज की गई। इस बार भी फिल्म के लीड में एक्टर बॉबी देओल थे। हालांकि उनके साथ इस बार एक्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बासु नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की और दर्शको को ये फिल्म भी बेहद पसंद आई थी।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
26 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines