Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘लव जिहाद नहीं…’, महाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने बताया क्यों की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी?

Monalisa Farman Khan Love Jihad Controversy: मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. इसके बाद से ही एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आखिर उन्होंने फरमान खान से क्यों शादी की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 13, 2026 07:38
Monalisa Farman Khan Love Jihad Controversy
मोनालिसा ने फरमान खान संग शादी को लेकर की बात

Monalisa Farman Khan Love Jihad Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. दोनों की शादी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. कुछ लोग इस शादी को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं. वहीं अब मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों के सवालों का जवाब भी दिया. इसी दौरान मोनालिसा ने भी बताया कि आखिर उन्होंने फरमान खान से क्यों शादी की है. चलिए आपको भी बताते हैं मोनालिसा ने लव जिहाद पर क्या कुछ कहा?

मोनालिसा ने शादी को लेकर की बात

शादी के बाद मोनालिसा को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब मोनालिसा ने मीडिया के सामने सभी सवालों का जवाब दिया है. मोनालिसा ने कहा कि मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. ये शादी पूरी तरह पारंपरिक तरीके से हुई है और इसे गलत ढंग से नहीं देखा जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये बयान भी काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद का शिकार हुईं मोनालिसा…’, महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा दावा

लव जिहाद पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

मोनालिसा ने लव जिहाद विवाद पर भी बात की. महाकुंभ वायरल गर्ल ने कहा, ‘ये लव जिहाद नहीं है. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और सभी को समान भी मानती हूं. मेरे पैरेंट्स मेरी शादी मेरी आंटी के लड़के से कराना चाहते थे, लेकिन मैं उससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वो मेरे लिए भाई जैसा है. फरमान भी मुझसे शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें शादी करने के लिए राजी किया है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘परिवार का दवाब, मिल रही धमकियां…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी सुरक्षा?

कब की शादी?

बता दें मोनालिसा ने फरमान खान से 11 मार्च को केरल के अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की. मोनालिसा का पति फरमान खान एक एक्टर और मॉडल हैं. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं फरमान और मोनालिसा की शादी से मोनालिसा के परिवार नाराज हैं. साथ ही फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया था कि इस खबर से वो भी शॉक्ड हैं.

First published on: Mar 13, 2026 07:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.