Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले लवकेश कटारिया क्यों हुए बाहर? 5 कारण

Lovekesh Kataria Eviction Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 से लवकेश कटारिया विनर बनते-बनते चूक गए। शो के फिनाले से ठीक दो दिन पहले वो घर से बेघर हो गए। आइए जानते हैं उनके इविक्शन के 5 कारण…

Lovekesh Kataria

Lovekesh Kataria.

Lovekesh Kataria Eviction Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फिनाले होने में बस एक दिन बाकी है। टॉप 5 में सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक पहुंच गए हैं। वहीं विनर की रेस से लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बाहर हो गए हैं। वैसे देखा जाए तो अरमान मलिक खुद ही विनर नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने तो शो के दौरान कई बार कहा था कि उन्हें बाहर जाना है। जनता ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा भी किया। हालांकि लवकेश के इविक्शन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सपोर्ट भी मिल रहा है। जाहिर है कि लव को जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर बाहर किया गया था। मेकर्स अगर घरवालों को पावर नहीं देते तो शायद लव अभी घर में होते। बिग बॉस ने फिनाले से पहले लवकेश कटारिया को क्यों बाहर निकालने के लिए दांव चला आइए जानते हैं 5 कारण…

एल्विश आर्मी के भरोसे लव

बिग बॉस ओटीटी 3 में पहले दिन से क्लीयर था कि लवकेश कटारिया को एल्विश आर्मी का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। शो की शुरुआत में खुद उन्होंने भी इस बात का जिक्र किया था, जिसके बाद होस्ट अनिल कपूर ने उनसे कहा था कि वो अपने फैंस से कहें कि उन्हें वोट उनके खुद के गेम को देखते हुए किए जाएं। एल्विश आर्मी उन्हें यूं ही सपोर्ट न करे।

विशाल से दोस्ती में बगावत 

लवकेश कटारिया और विशाल पांडे का भाईचारा शो में काफी बार देखने को मिला लेकिन जब अरमान और कृतिका वाला मैटर हुआ तो उसके मुख्य किरदार लवकेश ही रहे। उन्होंने ही एक्सेप्ट किया था कि विशाल ने कृतिका पर कमेंट किया है। इस दौरान उन्होंने दोस्ती नहीं चुनी और न ही विशाल को सपोर्ट किया। वहीं बाहर से विशाल को फुल सपोर्ट मिला था।

दोस्ती पर कई बार उठे सवाल

लवकेश और विशाल की दोस्ती पर कई बार सवाल उठे। हर बार कहा गया कि लव, विशाल से मतलब की दोस्ती निभा रहे हैं। वो अपनी सुविधा के मुताबिक दोस्ती निभा रहे थे। जब इलेक्शन टास्क हुआ था, उस दौरान भी लव ने मौका मिलते ही विशाल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने विशाल की ओर से कहे गए ‘भाग्यशाली भइया’ वाली बात भी उस वक्त रिवील की। कुल मिलाकर वो अपनी सुविधा के हिसाब से मुद्दे उठाते थे।

बिग बॉस में रूल ब्रेकर बने

बिग बॉस ने लवकेश कटारिया को ‘बाहरवला’ बनाया था। उस वक्त उन्होंने अपनी गोपनीयता नहीं बनाई और विशाल को उनकी पावर का पता चल गया। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें रूल तोड़ने की वजह से सजा दी थी। जाहिर है कि बिग बॉस ने साफ निर्देश दिए थे कि ‘बाहरवाला’ कौन है ये किसी से और कभी भी नहीं बताना था।

खुद की गेम स्ट्रांग न होना

लवकेश कटारिया को पूरे शो के दौरान सिर्फ विशाल पांडे और सना मकबूल के इर्द-गिर्द देखा गया। उन्होंने रणवीर शौरी या अरमान मलिक के ग्रुप के साथ कभी दोस्ती नहीं रखी। अगर उनकी पूरी जर्नी देखी जाए तो कहीं न कहीं विशाल पांडे की वजह से वो दिखाई देते रहे हैं। उनकी गेम शो में बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं रहा। उन्हें बस और बस एल्विश आर्मी का सपोर्ट था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ