Anushka Sharma Phone Wallpaper Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार प्लेयर विराट कोहली IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. वो अक्सर प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने के लिए वृंदावन जाते हैं. वहीं इस बार भी कपल ने प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच अनुष्का शर्मा के फोन का वॉलपेपर भी सुर्खियों में आ गया है.
अनुष्का शर्मा का वॉलपेपर वायरल
प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने के बाद एयरपोर्ट में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आईं. इस दौरान पैप्स की नजर उनके फोन के वॉलपेपर पर पड़ी, जिसके बाद एक्ट्रेस का वॉलपेपर भी चर्चाओं में आ गया. दरअसल एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर प्रेमानंद महाराज की फोटो दिखाई दी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
प्रेमानंद महाराज का लिया आर्शीवाद
वहीं फैंस भी अनुष्का शर्मा के वॉलपेपर की खूब तारीफ कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब भी भारत आते हैं वो अक्सर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद जरूर लेते हैं. वहीं कई मौकों पर कपल के वीडियोज भी खूब वायरल हो चुके हैं, जिनमें वो जमीन पर प्रेमानंद महाराज की शरण में बैठकर कथा सुनते नजर आए. अब फैंस भी कपल के इस व्यवहार के दीवाने हैं.
गले में पहनीं तुलसी की माला
बता दें IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को अनुष्का शर्मा सपोर्ट करती नजर आई थीं. वहीं इस दौरान उन्होंने अपने गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी, जो काफी वायरल भी हुई थी. इसके बाद से हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ करने लगा था और उनकी धार्मिक भावनाओं को देखकर उनके फैंस भी इंप्रेस हो गए थे.