---विज्ञापन---

‘रामायण’ का वो एक्टर, जो सेट पर घंटों रहता था भूखा; शूटिंग के बाद पूजा कर तोड़ता था व्रत

Ramayana Unknown Story: रामानंद सागर की 'रामायण' ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं इस शो के सभी किरदार आज भी सभी के फेवरेट हैं. शो का एक किरदार ऐसा रहा है जो शूटिंग के दौरान भूखा रहता था और बाद में व्रत तोड़ता था.

---विज्ञापन---

Ramayana Unknown Story: रामानंद सागर की ‘रामायण’ का हर कोई दीवाना है. टीवी के इस शो ने ऑडियंस को सालों से एंटरटेन किया है और कोरोना काल में भी इस शो को टीवी पर दोबारा टेलीकास्ट किया गया था. वहीं इस शो से जुड़ा एक सितारा ऐसा था जो शूटिंग के दौरान भूखा रहता था और शूटिंग खत्म होने के पूजा कर व्रत तोड़ता था. शो में भी हर कोई इस सितारे की एक्टिंग का दीवाना था, वहीं ये सितारा राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को प्रभु कहकर बुलाता था. चलिए जानते हैं हम किस सितारे की बात कर रहे हैं?

‘रामायण’ का अनसुना किस्सा

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के हर किरदार ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. ‘रावण’ से लेकर ‘राम’ तक ने ऑडियंस के दिलों पर सालों से राज किया है. आज हम जिस किरदार से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं वो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी हैं. एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो शूटिंग के दौरान भूखा रहते थे और शूटिंग खत्म होने के बाद ही पूजा करके अपना व्रत तोड़ते थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ना आवाज, ना डायलॉग… फिर भी सुपरहिट फिल्म की जान बनी ये एक्ट्रेस; सलमान संग डेब्यू के बाद बदला लुक

क्यों रखते थे व्रत?

एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भगवान राम और शिव के सच्चे भक्त हैं, इसलिए वो शूटिंग के दौरान व्रत रखते थे. उन्होंने आगे कहा कि रावण के किरदार में रहकर शूटिंग के दौरान उन्हें भगवान राम को उल्टा-सीधा बोलना पड़ता था, जिसकी वजह से वो उपवास रखते थे. वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद एक्टर पूजा करते थे और अपना उपवास तोड़ते थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Michael OTT Release: फैंस के लिए खुशखबरी! अब OTT पर देख सकेंगे ‘माइकल’, रिलीज डेट कर लें नोट

एक किरदार से हुए दुनिया में मशहूर

वहीं अरविंद त्रिवेदी ने आगे कहा था कि वो सेट पर अरुण गोविल को प्रभु कहकर बुलाते थे और आज भी वो उन्हें प्रभु कहकर बुलाते हैं. वहीं अरविंद त्रिवेदी अपने किरदार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में आज भी उन्हें ‘रावण’ के नाम से ही जाना जाता है. कमाल की बात ये है कि अरविंद त्रिवेदी पहले ‘केवट’ के रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे, लेकिन बाद में उन्हें रावण का रोल मिल गया.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 09:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola