Laila Khan Murder Case: मशहूर एक्ट्रेस लैला खान हत्याकांड खूब सुर्खियों में रहा है। आज यानी 24 मई को इस केस का आखिरी फैसला आ गया है और कोर्ट ने आरोपी को सजा-ए-मौत देने का ऐलान किया है। जी हां, लैला खान हत्याकांड केस खूब चर्चा में रहा है और अब इतने सालों बाद एक्ट्रेस को इंसाफ मिल गया है। बता दें कि लैला खान हत्याकांड केस में इस महीने के शुरू में कोर्ट ने लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या में उनके सौतेले पिता को दोषी पाया था। वहीं, आज कोर्ट ने इस पर सजा सुना दी है। बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।
दोषी के वकील ने सजा कम करने की मांग की
लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है।
लैला का सौतेला पिता है परवेज टाक
बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। जी हां, परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की है। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने पहले अपनी पत्नी को निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया।
आज होगा इंसाफ
इसके बाद उसने अभिनेत्री लैला और उनके चार भाई-बहनों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि उस वक्त इसको लेकर कुछ नहीं हुआ और जब परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अरेस्ट किया, तो मामला दुनिया के सामने आया। इतना ही नहीं बल्कि जांच के दौरान बंगले से सड़े-गले शवों को भी बरामद किया गया। वहीं, अब आज 24 मई को इस केस में सजा का ऐलान हो गया है और एक्ट्रेस को इंसाफ मिल गया है।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के Heat Stroke पर बोलीं Malaika Arora, कहा- You have to…
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines