Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कितनी है Kritika Kamra की नेटवर्थ? अमिरी में पति Gaurav Kapur भी नहीं हैं पीछे

Kritika Kamra Gaurav Kapur Networth: कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं. इन दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी बीच एक्ट्रेस की नेटवर्थ भी सुर्खियों में आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं कृतिका कामरा और उनके पति गौरव कपूर की नेटवर्थ कितनी है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 12, 2026 11:54
Kritika kamra Gaurav kapur wedding
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की नेटवर्थ

Kritika Kamra Gaurav Kapur Networth: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. कृतिका और गौरव की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के स्टार्स शामिल हुए. वहीं इन सितारों ने कृतिका और गौरव की शादी में चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक की भी चर्चा हो रही है. वहीं इसी बीच अब कृतिका कामरा और गौरव कपूर की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों की नेटवर्थ कितनी है?

टीवी से बनाई पहचान

कृतिका कामरा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अपनी कड़ी मेहनत से एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाई है. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ जितनी पब्लिक है उतनी ही प्राइवेट उनकी पर्सनल लाइफ है. कृतिका और गौरव के डेटिंग की खबर भी किसी को नहीं थी. वहीं हाल ही में दोनों ने खुद ही अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दोनों के फैंस को डेटिंग की खबरों पता चली और अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Divorce: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का तलाक, सोहेल कथूरिया से टूटी 4 साल पुरानी शादी

कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कृतिका कामरा 10-12 करोड़ की मालकिन हैं. एक्ट्रेस की ये कमाई उनके एक्टिंग करियर, पेड प्रमोशन्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस हर साल 1.5 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं. वहीं एक्ट्रेस ‘तांडव’, ‘बंबई मेरी जान’ और ‘ग्यारह ग्यारह’ जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं और टीवी के साथ-साथ ओटीटी स्टार भी बन चुकी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘परिवार का दवाब, मिल रही धमकियां…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी सुरक्षा?

गौरव कपूर की नेटवर्थ

वहीं दूसरी ओर कृतिका कामरा के पति गौरव खन्ना क्रिकेट होस्ट हैं. गौरव क्रिकेट से जुड़े सभी टूर्नामेंट्स को होस्ट करके अपनी पहचान बना चुके हैं. कमाई के मामले में गौरव कपूर कृतिका कामरा से ज्यादा अमीर हैं. गौरव कपूर की नेटवर्थ 40-56 करोड़ के बीच है. कृतिका के पति गौरव ने ये दौलत क्रिकेट कॉमेंट्री करके ही हासिल की है. वहीं फैंस को कृतिका और गौरव की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है.

First published on: Mar 12, 2026 11:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.