बॉलीवुड के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी रही हैं जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं, बल्कि उन्होंने दशकों तक यादगार रिकॉर्ड भी कायम रखे। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म की कहानी बताने जा रहे हैं जो दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौर में रिलीज हुई थी और महज 2 लाख की लागत में बनकर इतिहास रच गई थी। इस फिल्म का नाम था ‘किस्मत’ और इसके साथ ही शुरू हुआ भारतीय सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का दौर।
आशोक कुमार बने देश के पहले सुपरस्टार
‘किस्मत’ 1943 में रिलीज हुई थी और इसके लीड रोल में थे उस समय के मशहूर अभिनेता आशोक कुमार। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा बल्कि आशोक कुमार को भी सुपरस्टार की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। फिल्म में उनकी हीरोइन थीं मुमताज शांति और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
बोल्ड स्टोरीलाइन ने किया दर्शकों को चौंकाया
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी इसकी कहानी, जो उस दौर के हिसाब से बेहद बोल्ड मानी जाती थी। एक अविवाहित लड़की के प्रेग्नेंट होने की कहानी और उसमें देशभक्ति का तड़का—ऐसे विषयों पर 1940 के दशक में बात करना भी बड़ी बात थी। लेकिन ‘किस्मत’ ने इस जोखिम को उठाया और दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया। फिल्म का गाना ‘दूर हटो दुनिया वालों, हिंदुस्तान हमारा है’ उस दौर का देशभक्ति का प्रतीक बन गया।
थिएटर में लगातार 3 साल चली फिल्म
‘किस्मत’ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोलकाता के रॉक्सी थिएटर में ये फिल्म पूरे 187 हफ्तों तक चली, यानी करीब 3 साल! और ये कोई छोटा रिकॉर्ड नहीं था, बल्कि इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार इतना लंबा थिएटर रन दर्ज किया। इस रिकॉर्ड को तोड़ने में इंडस्ट्री को पूरे 32 साल लग गए।
2 लाख के बजट ने कमाए 1 करोड़
इतनी बड़ी कामयाबी के पीछे जब लोग फिल्म का बजट सुनते हैं तो हैरान रह जाते हैं। ‘किस्मत’ का निर्माण महज 2 लाख में हुआ था, जो उस वक्त भी एक सीमित रकम मानी जाती थी। लेकिन इस फिल्म ने करीब 1 करोड़ की कमाई की और उस दौर में ये एक अविश्वसनीय आंकड़ा था।
कई भाषाओं में हुआ रीमेक
‘किस्मत’ की अपार सफलता ने इसे अन्य भाषाओं में भी पहुंचा दिया। इस फिल्म का तमिल और तेलुगु में भी रीमेक बना, जिसने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया। ये फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं बल्कि एक आंदोलन बन गई थी जिसने भारतीय सिनेमा की दिशा ही बदल दी।
महज दो लाख के बजट में बनी ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। इसने ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि नए रिकॉर्ड स्थापित किए, जिन्हें तोड़ने में दशकों लग गए। ‘किस्मत’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, ये उस दौर की सोच से आगे बढ़कर बनाई गई एक क्रांतिकारी कोशिश थी जिसने भारतीय फिल्मों के भविष्य की नींव रखी।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh की Don 3 में हुई किस हसीना की एंट्री? नेशनल अवॉर्ड विनर हैं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
6 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines