Ranveer Singh की Don 3 में हुई किस हसीना की एंट्री? नेशनल अवॉर्ड विनर हैं एक्ट्रेस

रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिली है। इस फिल्म से कियारा का पत्ता कटने के बाद किस हसीना की एंट्री हुई है? अब वो पता चल गया है।

Don 3

Don 3 File Photo

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर डॉन बनकर आने वाले हैं। ‘डॉन 3’ को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। बीते साल एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए ‘डॉन’ यूनिवर्स में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी का स्वागत किया गया था। कियारा आडवाणी को ‘डॉन 3’ में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया था। हालांकि, प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा आडवाणी को अब फिल्म से किनारा करना पड़ा है।

कियारा आडवाणी को किसने किया रिप्लेस?

अब उनकी जगह फिल्म में किस हसीना की एंट्री होगी? ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इस मेगा बजट एक्शन थ्रिलर में कियारा आडवाणी की रिप्लेसमेंट को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन 3’ में अब एक्ट्रेस कृति सेनन की एंट्री हो गई है। यानी अब फिल्म में कृति सेनन लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि कृति सेनन ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए राजी हो गई हैं।

विज्ञापन

‘डॉन 3’ में रणवीर के साथ थी एक्सपीरियंस्ड एक्ट्रेस की तलाश

कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही ‘डॉन 3’ साइन भी कर लेंगी। दरअसल, फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव टीम इस फिल्म के लिए एक एक्सपीरियंस्ड एक्ट्रेस की तलाश में थी। ऐसे में नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कृति सेनन ‘डॉन 3’ में एक दम फिट बैठ रही थीं। स्क्रीन पर रोमा का किरदार निभाने के लिए वो एकदम काबिल हैं और ऐसे में वो जल्द ही फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। सुनने में आया है कि कृति सेनन फिल्म साइन करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

इस साल शुरू होगी ‘डॉन 3’ की शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप में की होगी। स्क्रिप्ट भी एक दम तैयार है और कुछ महीनों में प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा। इस साल अक्टूबर या नवंबर में फिल्म को फ्लोर पर उतारा जा सकता है। आपको बता दें, ‘डॉन 3’ से पहले कृति सेनन अपनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग पूरी कर लेंगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ