Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को आज 2 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल ही की बात है जब कियारा दुल्हन बनकर सामने आई थीं और उनकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आज तक लोग कियारा के ब्राइडल लुक को कॉपी कर रहे हैं और उनके और सिद्धार्थ की एंट्री वाले वीडियो को कॉपी कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खास एनिवर्सरी पोस्ट शेयर किया है।
कितना बदल गया सिद्धार्थ और कियारा का रिश्ता?
कुछ ही देर पहले कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सिद्धार्थ के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस भी समझ जाएंगे कि कपल का रिश्ता 2 सालों में कितना बदल गया है। कियारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो जल्द ही इंटरनेट पर वायरल होने वाला है। इस बात का दावा अभी से किया जा सकता है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाने वाला है और लोग इसे ट्रेंड बना देंगे और रिक्रिएट भी करेंगे।
एनिवर्सरी पर कियारा ने शेयर किया फनी वीडियो
दरअसल, इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने दिखाया है कि इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई और अब ये कैसे चल रहा है? इसके साथ ही कियारा ने लिखा, ‘हर चीज में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी। लव यू सिद्धार्थ मल्होत्रा।’ वीडियो की बात करें तो इसमें कियारा ने अपनी शादी की पॉपुलर एंट्री का सीन शेयर किया है, जहां वो डांस करती हुए आई थीं और सिद्धार्थ घड़ी में टाइम देखते हुए इशारा कर रहे थे। इसके बाद अगला सीन आता है जब सिद्धार्थ एक ट्रॉली पर खड़े हैं और कियारा ने उन्हें रस्सी से खींचते हुए अपने पास ला रही हैं। ये वीडियो बेहद फनी लग रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘Samay Raina ने गलत किया’; India’s Got Latent के बाद Comedian Ravi Gupta ने लगाए आरोप!
मस्ती करते दिखे सिद्धार्थ और कियारा
इस वीडियो को देखकर समझ आ रहा है कि इन दोनों के बीच कितना प्यार है और दोनों साथ में किस तरह मस्ती करते हैं। अब फैंस इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिएक्शन का भी इंतजार हो रहा है। सिद्धार्थ ने अभी तक एनिवर्सरी पोस्ट भी शेयर नहीं किया है। फैंस को उम्मीद है कि एक्टर कुछ रोमांटिक पोस्ट ही शेयर करेंगे। इन दोनों की केमिस्ट्री वैसे ही फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं, कियारा के पोस्ट ने एक बार फिर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
संबंधित खबरें
'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
58 mins ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
3 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
4 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
4 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
17 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines