Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, साकेत, सरिता विहार समेत दिल्ली के कई इलाकों में 9 नवंबर को कटेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 9 November ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 9 नवंबर को बिजली कटने वाली है, जिसकी सूजना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL और BYPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी है. आइए जानते हैं किन इलाकों में दिखेगा असर?

delhi power cut 9 november 2026

दिल्ली में 9 नवंबर को कहां-कहां गुल रहेगी बिजली? (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • 9 नवंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
  • BSES राजधानी (BRPL) और BSES यमुना (BYPL) ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
  • बिजली कटौती सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगी, जिसकी अधिकतम अवधि 2 से 3 घंटे होगी.
  • इस अस्थायी शटडाउन का उद्देश्य बिजली ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में ट्रिपिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाना है.

Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली बिजली सप्लाई को पहले से बेहतर, मजबूत बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी अपने अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव से जुड़ा कार्य करती रहती है, जिसके कारण कई इलाकों बिजली सेवाएं कुछ समय के बाधित रहती है. बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए ये कार्य काफी जरूरी है, क्योंकि आबादी के साथ-साथ खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में बिजली डिस्कॉम कपंनी BSES के अंतर्गत BYPL और BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते 9 नवंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 09-11-2026) को कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

विज्ञापन

किन इलाकों में 9 नवंबर को रहेगा पावर कट?

9 नवंबर 2026 को बीएसईएस (BSES) की ओर से राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में मेंटेनेंस वर्क की वजह से पावर कट की घोषणा आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी गई है. बीएसईएस राजधानी (BRPL) और बीएसईएस यमुना (BYPL) के अंतर्गत आने वाले कई बड़े डिवीजनों जैसे, साकेत, छतरपुर, जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, सरिता विहार, लाजपत नगर, हौज खास, द्वारका, नजफगढ़, टैगोर गार्डन, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, मुंडका, जाफरपुर, दरियागंज, पटेल नगर और नंद नगरी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी. अगर आप भी इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके.

विज्ञापन

कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?

यह पावर कट मुख्य रूप से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगा. मुंडका और नांगलोई जैसे क्षेत्रों में सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक बिजली कटौती होगी, जबकि साकेत, जनकपुरी, पालम, द्वारका, नजफगढ़, लाजपत नगर और नंद नगरी के ज्यादातर इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कट रहेगा. हौज खास, जाफरपुर और मीठापुर (सरिता विहार) जैसे डिवीजनों में सुबह 10:00 से 13:00 (1:00 बजे तक) या 11:00 से 13:00 (1:00 बजे तक) बिजली प्रभावित रहेगी. ज्यादातर इलाकों पर यह कटौती अधिकतम 2 से 3 घंटे रहेगी.

कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे

इस अस्थायी पावर शटडाउन का मुख्य उद्देश्य बिजली ढांचे को मजबूत और सुचारू बनाए रखना है. इस दौरान पावर डिस्कॉम टीमों द्वारा विभिन्न सब-स्टेशनों और फीडर्स पर ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance), एलटी सर्किट मेंटेनेंस (LT Circuit Maintenance), एचवीडीएस मेंटेनेंस (HVDS Maintenance) और नए एचवीडीएस ट्रांसफॉर्मर लगाने से जुड़े जरूरी काम निपटाए जाएंगे. इस रूटीन मेंटेनेंस वर्क से आने वाले दिनों में ट्रिपिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और ओवरलोडिंग की समस्याओं से राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर, मजबूत और निर्बाध बिजली मिल सकेगी.

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं

आधिकारिक शटडाउन एरिया की लिस्ट में अगर आपका घर भी शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने, कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि जुड़े सभी कार्य पहले ही निपटा लें या फिर लाइट आने के बाद कर करें, ताकि आपको बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज, एसी, पानी का मोटर चालू न करें क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ