रैशेज, बुखार, वजन घटना... HIV सबसे पहले कैसे शुरू होता है? जानिए एचआईवी के शुरुआती लक्षण क्या हैं
HIV Symptoms: विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए एचआईवी के क्या लक्षण होते हैं और कैसे पता चलता है कि व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो गया है. WHO ने एचआईवी होने के कारणों का भी जिक्र किया है.

HIV Ke Lakshan: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार एचआईवी दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है जिससे अब तक 44.2 मिलियन लोगों की जान जा चुकी है. एचआईवी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस एक वायरस है जो मरीज के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है. अगर यह कंट्रोल ना किया जाए तो एडवांस होकर एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम यानी AIDS बन जाता है. ऐसे में समय रहते एचआईवी के लक्षणों को पहचानना और इलाज शुरू कराना जरूरी होता है. यहां जानिए WHO के मुताबिक, एचआईवी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं.
HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं
2 / 7किसी व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद कुछ हफ्तों में ही लक्षण दिखना शुरु हो सकते हैं. शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, रैशेज और गला खराब होना शामिल हैं. (Image Credits - Pexels)
इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण
3 / 7एचआईवी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने लगता है. ऐसे में लिम्फ नोड्स का सूजना, वजन का घटना, बुखार होना, दस्त होना और खांसी होने जैसे लक्षण नजर आते हैं. (Image Credits - Pexels)
HIV के इलाज के बिना बीमारियां
4 / 7अगर मरीज HIV से संक्रमित होने के बाद इलाज नहीं कराता है तो स्टेज एडवांस होकर AIDS में बदल जाती है. इसके साथ ही व्यक्ति कुछ और बीमारियों का शिकार हो सकता है, जैसे टीबी, क्रिप्टोकोकल मेनिन्जाइटिस, गंभीर जीवाणु संक्रमिण, लिम्फोमा और कपोसी सारकोमा जैसे कैंसर. (Image Credits - Pexels)
किन लोगों को हो सकता है HIV
5 / 7ऐसी कुछ स्थितियां हैं जिनमें लोग एचआईवी की चपेट में आ सकते हैं, जैसे बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाने पर, यौन संचारित संक्रमण होने पर, किसी और के लगे इंजेक्शन को लगाने पर, संक्रमित इंजेक्शन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन या टिशू ट्रांसप्लांट से, बिना स्टेराइल कटिंग या पियर्सिंग वगैरह करने पर. (Image Credits - Pexels)
एचआईवी से बचने के लिए क्या करें
6 / 7एचआईवी से बचने के लिए शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें, यौन संचारित रोगों का टेस्ट करवाएं, पहले से यूज्ड सूंई ना लगाएं, किसी तरह के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं. (Image Credits - Pexels)
HIV का क्या इलाज है
7 / 7HIV को ठीक करने का कोई इलाज नहीं है, लेकिन एंटीरेट्रोवायरल दवाएं वायरस को बढ़ने से रोकती हैं और व्यक्ति को सामान्य जीवन जीने में मदद करती हैं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां, समय रहते इलाज है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.