Kiara Advani ने 2 महीने पहले ही दे दिया था प्रेग्नेंसी का हिंट, क्रिसमस पोस्ट से निकला लिंक

Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की, तो सभी ने सिड और कियारा को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

Kiara Advani, Sidharth Malhotra

Kiara Advani, Sidharth Malhotra

विज्ञापन

Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने आज ही फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आई, तो सभी खुशी से झूम उठे और सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने सिड और कियारा को बधाइयां दी। हालांकि, कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट दो महीने पहले ही दे दिया था। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं…

क्रिसमस के खास मौके पर दिया था हिंट

दरअसल, कियारा आडवाणी ने दो महीने पहले यानी क्रिसमस के खास मौके एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की बातें होने लगी थी। हालांकि, उस वक्त इन बातों पर लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उस पोस्ट को लेकर खूब बातें हुई थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि उस पोस्ट में ऐसा क्या था? तो आपको बता देते हैं कि क्रिसमस के मौके पर कियारा ने जो पोस्ट शेयर किया था उसमें वो पोल्का डोट्स ड्रेस में नजर आई थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

पोल्का डोट्स ड्रेस नजर आई थीं कियारा

कियारा के पोल्का डोट्स ड्रेस में नजर आने के बाद ही लोगों ने कयास लगाए थे कि शायद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। अब आप ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर पोल्का डोट्स ड्रेस का प्रेग्नेंसी से क्या कनेक्शन है? तो आपको बता देते हैं कि बॉलीवुड की हसीनाएं इस ड्रेस में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर चुकी हैं, ऐसे में जब कियारा को भी लोगों ने इस ड्रेस में देखा तो उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए।

प्रेग्नेंसी की खबर पोल्का ड्रेस में

बता दें कि कियारा से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, नताशा स्टेनकोविक ने भी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पोल्का ड्रेस पनकर ही दी थी। इसलिए इस ड्रेस का प्रेग्नेंसी से खास कनेक्शन माना जाता है। हालांकि, अब कियारा और सिड ने ऑफिशियली अपने पेरेंट्स बनने की न्यूज शेयर कर दी है। कपल के हर कोई बेहद खुश है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ