Kaun Banega Crorepati 16: टीवी का फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ लौट चुका है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर होस्ट बनकर कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो के पहले एपिसोड के पहले कंटेस्टेंट बने उत्कर्ष बक्सी को 25 लाख के सवाल का सही जवाब ने देने पर हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं अब एक और कंटेस्टेंट सवाल का सही जवाब नहीं दे पाने की वजह से 50 लाख रुपये गंवा बैठा है।
15 अगस्त के मौके पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का नया एपिसोड आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने नए कंटेस्टेंट सुधीर कुमार वर्मा का वेलकम किया। सवाल-जवाब के दौरान सुधीर ने 25 लाख रुपये तक के सवालों का सही जवाब दिया और 80,000 रुपये का बोनस जीता। हालांकि 50 लाख रुपये के सवाल ने उन्हें अटका दिया और मजबूरन सुधीर कुमार को शो क्विट करना पड़ा।
किस सवाल में फंसे कंटेस्टेंट?
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कंटेस्टेंट सुधीर कुमार वर्मा से कई सवाल पूछे जिनके उन्होंने सही जवाब दिए। जब ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में 50 लाख रुपये के लिए उनसे सवाल पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे पाए। हालांकि सवाल का जवाब देने के लिए सुधीर ने अपनी बची हुई लाइफलाइन ‘फोन ए फ्रेंड’ का इस्तेमाल किया लेकिन वक्त रहते जवाब नहीं मिलने की वजह से उन्हें शो को क्विट करना पड़ा।
अमिताभ बच्चन ने 50 लाख रुपये के लिए कंटेस्टेंट सुधीर कुमार वर्मा से जो सवाल पूछा वो था कि ‘हेनरी वाल्टर्स की ओर से 1830 की जनगणना में कौन सा शहर शामिल था, जो ब्रिटिश भारत में किसी शहर की पहली पूर्ण जनगणना में से एक थी।’ इसके विकल्प दिए गए थे,
1- मुंबई
2- ढाका
3- मैसूर
4- लाहौर
कंटेस्टेंट सुधीर कुमार वर्मा को इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया जिसकी वजह से उन्होंने शो क्विट करना सही समझा। दरअसल, वो गलत जवाब देकर जीती हुई रकम को खोना नहीं चाहते थे। इस तरह उन्हें 25 लाख रुपये और 80,000 रुपये बोनस मिला। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से सवाल का जवाब क्या होगा इसपर सुधीर ने मुंबई चुना जो गलत जवाब था। 50 लाख के सवाल का सही जवाब ‘ढाका’ था।
यह भी पढ़ें: देवोलीना के बाद ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस ने सुनाई गुड न्यूज, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो
अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
बता दें कि सुधीर कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले हैं, जो DL Ed कर रहे हैं। उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के 13 सवालों का सही जवाब दिया था। भले ही शो में 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब देने में वो विफल रहे हों लेकिन जिस तरह उन्होंने अन्य सवालों के जवाब दिए खुद अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने सुधीर से कहा कि वो जहां से शिक्षा लेकर आए हैं, वो प्रणाम करने योग्य है।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines