देवोलीना के बाद 'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस ने सुनाई गुड न्यूज, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

Sonnalli Seygall Announce Pregnancy: फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की एक्ट्रेस सोनाली सहगल प्रेग्नेंट हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

Sonnalli Seygall

Sonnalli Seygall.

Sonnalli Seygall Announce Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद एक और एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ फेम सोनाली सहगल हैं। कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस खुशखबरी को शेयर किया है। पोस्ट वायरल होने के बाद से फैंस उन्हें बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं।

सोनाली ने शेयर की तस्वीरें

सोनाली सहगल ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति आशीष सजनानी के साथ बैठी हैं और स्नैक्स खा रही हैं। उनके आगे भी कुछ स्नैक्स, बुक्स और कैन रखी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनाली के पति कोल्ड ड्रिंग पीते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरे हाथ में उन्होंने दूध की बोतल पकड़ी हुई है। तस्वीर में जिम आउटफिट पहने सोनाली का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें बुक पढ़ते हुए देखा जा सकता है, बल्कि तीसरी तस्वीर में ‘द डेली डैड’ नाम की एक बुक फ्लॉन्ट की गई है।

पोस्ट के कैप्शन ने खींचा ध्यान

इस पोस्ट के साथ ही सोनाली सहगल ने बेहद प्यारा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बीयर की बोतलों से लेकर बेबी की बोतल तक… आशीष की जिंदगी बदलने जा रही है। जहां तक मेरा सवाल है तो कुछ चीजें वैसी ही रहती हैं। पहले एक के लिए खा रही थी और अब दो के लिए खा रही हूं। इस बीच शमशेर (पेट) एक अच्छा बड़ा भाई बनने के तरीके पर नोट्स बना रहा है। बहुत खुश और आभारी हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखिए। डिलीवरी दिसंबर 2024 में होगी।’

पांच साल डेटिंग के बाद शादी

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कपल के आने वाले बेबी के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनके डेटिंग की भनक किसी को नहीं लगी थी। इसके बाद दोनों ने पिछले साल 7 जून, 2023 को शादी कर ली। अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

ये हसीनाएं भी जल्द बनेंगी मां

गौरतलब है कि बीते दिनों 15 अगस्त पर टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सुनाई थी। उन्होंने पति शाहनवाज शेख के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी। उनके अलावा फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है कि एक्ट्रेस की डिलीवरी अगले महीने सितंबर में होनी है। ऐसे में फैंस बेताब हैं कि दीपिका और रणवीर कब अपने फैंस को पहले बच्चे के स्वागत की खबर देते हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ