मुंबई: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों रूह बाबा बन फैंस के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं। ‘भूल भुलैया 2’ में अपने आकर्षक प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले कात्रिक आर्यन ने अपने हालिया फैसले से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
अपने विनम्र, सौम्य और मजाकिया अंदाज की वजह से फैंस के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मिले 9 करोड़ के एंडोर्समेंट (Kartik Aaryan rejects 9 paan masala endorsement) को ठुकरा दिया है।
अभी पढ़ें – Shraddha Kapoor और Ananya Panday की लोकप्रियता पर बोले शक्ति कपूर, ‘हमारी बेटियां अपनी मेहनत..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक (Kartik Aaryan) को हाल ही में एक पान मसाला ब्रांड का ऑफर मिला है, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। इस ऐड की कीमत कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने पान मसाला को एंडोर्स करने के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव को ना कह दिया है। जब आउटलेट ने एक प्रमुख विज्ञापन गुरु के साथ इस खबर की जांच की, तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ये सच है।
कार्तिक आर्यन ने लगभग रु 8-9 करोड़ का पान मसाला के एंडोर्समेंट को ना कह दिया है। ऐसा लगता है कि कार्तिक के पास सिद्धांत हैं, जो आज के अभिनेताओं में काफी दुर्लभ है। आज हर कोई बस मौके पाने की तलाश में है। इतने बड़े पैसे को ना कहना आसान नहीं है। लेकिन कार्तिक एक यूथ आइकॉन के रूप में अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं।”
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और निर्माता पहलाज निहलानी ने भी हानिकारक उत्पादों का समर्थन नहीं करने के कार्तिक आर्यन के फैसले की सराहना की। “पान मसाला लोगों को मार रहा है। बॉलीवुड रोल मॉडल द्वारा गुटखा और पान मसाला लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना निश्चित रूप से देश के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।”
अभी पढ़ें – एक्स कपल Hrithik Roshan और Sussane Khan एक साथ हुए स्पॉट, नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
ऐसे समय में जब वरिष्ठ सुपरस्टार, शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार, जिन्हें बेहतर पता होना चाहिए, देश को कैंसर (उर्फ गुटखा, पान मसाला) बेच रहे हैं, कार्तिक आर्यन ने आकर्षक प्रस्ताव को निश्चित रूप से मना कर दिया है। पहलाज ने ये भी खुलासा किया कि शराब और पान मसाला विज्ञापनों का प्रसारण अवैध और असंवैधानिक है। “कानून सीबीएफसी को पान मसाला और शराब के विज्ञापनों को प्रमाणन देने से रोकता है। इसलिए, इन उत्पादों के प्रसारण के विज्ञापन अवैध हैं। ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा बनने वाले अभिनेताओं को पता होना चाहिए कि वे एक अवैध गतिविधि में भाग ले रहे हैं।”
कुछ महीने पहले अक्षय कुमार एक पान मसाला कंपनी को प्रमोट करने के लिए विवादों का सामना करने के बाद सुर्खियों में आए थे। अभिनेता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि वो भविष्य में अपने द्वारा प्रचारित उत्पादों के बारे में अधिक सतर्क रहेंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
2 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
9 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
22 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines