मुंबई: एक्स कपल सुजैन खान (Sussane Khan) और ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan), आज भी जब साथ आते हैं सुर्खियां बन जाती हैं। अपनी अपनी जिंदगीयों में आगे बढ़ चुकी ये जोड़ी भले ही अब पति पत्नी नहीं हैं, लेकिन एक माता पिता और बहुत अच्छे दोस्त आज भी हैं। इस बीच दोनों को एक स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैपराजी पेज वीरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल से जारी किए गए वीडियो (Sussane Khan & Hrithik Roshan spotted video) में सुजैन खान और ऋतिक के अलावा सोनाली बेंद्रे उनके पति गोल्डी बहल को भी संडे लंच के लिए एक साथ देखा गया। रेस्टोरेंट से बाहर आने के बाद इन सभी एक दूसरे को ग्रीट किया और अपनी गाड़ी में रवाना हो गए। इस दौरान सुजैन और ऋतिक ने लाइम लाइट खींची। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन खान जाने से पहले अपने एक्स हस्बैंड को बुलाती हैं और उन्हें गले मिलकर बाय कहने के बाद वहां से तली जाती हैं।

विज्ञापन

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नेटिजेंस भी इसपर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो, सालों तक एक दूसरे को डेट किया। उन्होंने एक सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किया है। हालांकि, 13 साल के रिश्ते को दोनों ने 2014 में खत्म कर दिया। इनके तलाक ने भी तब खूब सुर्खियां बंटोरी थी। दोनों को कई बार अपने बेटों के साथ समय बिताते हुए भी स्पॉट किए जाता है।

विज्ञापन

सुजैन जहां फिलहाल अर्सलान को डेट कर रही हैं, तो वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ ऋतिक का प्यार भरा रिश्ता भी सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक वर्तमान में ‘विक्रम वेधा’ के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा, ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ