सैफ अली खान के साथ करीना का झगड़ा क्यों? इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, कई दिन तक बात नहीं...

Kareena Kapoor Interview on Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को 12 साल होने जा रहे हैं। ऐसे में करीना ने एक इटंरव्यू में बताया है अपने और सैफ की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ बातें। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े भी आम कपल्स की ही तरह होते हैं। आखिर क्या होती है सैफ और करीना में झगड़े की वजह, इस रिपोर्ट में जानिए।

Kareena Kapoor Interview on Saif Ali Khan

Kareena Kapoor Interview on Saif Ali Khan

विज्ञापन

Kareena Kapoor Interview on Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर की गिनती बी टाउन के पॉपुलर कपल्स में होती हैं। दोनों की लाजवाब जोड़ी की जब-जब बात आती है तो हैशटैग कपल गोल्स का जिक्र किया जाता है। दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की थी, उस वक्त करीना के इस फैसले की काफी आलोचना की गई थी क्योंकि सैफ पहले से ही एक शादी कर चुके थे और करीना ने जिस वक्त सैफ से विवाह किया तब वो अपने करियर के पीक पर थीं।

सैफ और करीना में होते हैं झगड़े

सैफ और करीना शादी के इतने साल के बाद भी एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक लाइफ को एन्जॉय करते हैं लेकिन बावजूद इसके दोनों के लड़ाई-झगड़ें भी खूब होते हैं। करीना ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि सैफ और उनमें काफी झगड़े होते हैं। इस इंटरव्यू में करीना ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ पर भी बात की है। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं करीना ने सैफ के साथ अपनी शादी को लेकर क्या-क्या कहा।

विज्ञापन

एक घर में होकर भी बात नहीं करते सैफ-करीना

करीना कपूर ने बताया कि किस तरह से सैफ के साथ उनकी शादी ने उन्हें पहले से ज्यादा जिम्मेदार और काफी हंबल बना दिया है। इसके अलावा झगड़े पर बात करते हुए करीना ने बताया कि उन दोनों के बीच समय को लेकर झगड़ा हो जाता है। दोनों कभी कभी अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि एक दूसरे के लिए ज्यादा वक्त ही नहीं निकाल पाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनके काम और रिश्तों में काफी तनाव आ जाता है। क्रू एक्ट्रेस ने कहा कि ‘कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। वो सुबह 4:30 बजे घर आए और जब मैं काम पर जा रही होती हूं तो वो सो रहे होते हैं। इसके बाद वो शूटिंग के लिए चले जाते हैं।’

करीना कपूर ने सैफ के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें कल बैंकॉक जाना है इसलिए वो एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे, एक घर में रहने के बावजूद दोनों के पास एक दूसरे से बात करने का भी समय नहीं होता। करीना ने कहा बहुत मुश्किल हो जाता है बैलेंस कर पाना। इसके अलावा करीना ने चौंका देने वाला खुलासा भी किया।

विज्ञापन

एसी के टेंपरेचर को लेकर लड़ता है कपल

आगे बात करते हुए करीना ने बताया कि उनके और सैफ के बीच एसी को लेकर भी लड़ाई होती है। एसी के टेंपरेचर को लेकर दोनों में खूब बहस होती है, क्योंकि सैफ 16 डिग्री सेल्सियस चाहते हैं क्योंकि उन्हें ज्यादा गर्मी लगती है और मैं वो नहीं चाहती। फिर सैफ मुझे कहते हैं कि तुम्हें पता है ना एसी के तापमान को लेकर कई तलाक हो जाते हैं।

आपको बता दें करीना और सैफ इस साल अक्टूबर में अपनी 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाने वाले हैं। दोनों अक्सर अपने खास दिन को मनाने के लिए वेकेशन्स पर जाते हैं। करीना और सैफ के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जेह अली खान। दोनों ही पैपराजी को जमकर पोज देते हैं। दोनों काफी फेमस हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ