Karan Arjun की वो हसीना कौन, जिसे गैंगस्टर से हुआ प्यार? इंडस्ट्री छोड़ अपनाई अध्यात्म की राह

Karan Arjun, Mamta Kulkarni: शाहरुख खान, सलमान खान, राखी गुलार और काजोल की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर लोगों में आज भी वैसा ही क्रेज है, जैसा इसकी रिलीज के वक्त था।

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni

विज्ञापन

Karan Arjun, Mamta Kulkarni: शाहरुख खान, सलमान खान, राखी गुलार और काजोल की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर लोगों में आज भी वैसा ही क्रेज है, जैसा इसकी रिलीज के वक्त था। फिल्म के कई ऐसे किरदार हैं जो आज तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि इस फिल्म का एक ऐसा भी किरदार है, जो भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वो अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थीं।

फिल्म की ‘बिंदिया’

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म की बिंदिया यानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हैं। जी हां, ममता ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। ममता की एक्टिंग, डांसिंग, लुक्स और अदाएं इतनी कमाल की थी, जो एक बार उन्हें देख लें उनका दीवाना हो जाए। इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली ममता का कॉन्ट्रोवर्सी से भी गहरा नाता रहा है।

विज्ञापन

विवादों से गहरा नाता

गौर करने वाली बात है कि जैसे-जैसे ममता अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतती रही, वैसे-वैसे एक्ट्रेस का नाम विवादों से जुड़ता रहा। पहली बार ममता तब चर्चा में आईं, जब स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इसके बाद ममता ‘चाइना गेट’ में नजर आई और जब फिल्म फ्लॉप हुी तो उन्होंने राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया।

अंडरवर्ल्ड से जुड़े तार

इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि ममता के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हैं और दो गैंगस्टर से एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ा है। कहा जाता है कि ममता को छोटा राजन की वजह से इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में मिलती थी और दोनों का एक-दूसरे के साथ नाम जोड़ा जाता था। हालांकि जब भी ममता से इस बारे में सवाल किया जाता था, तो वो इससे दूर ही रहती थीं।

विज्ञापन

2000 में आई थी शादी की खबरें

जब छोटा राजन दुबई फरार हुआ, तो विक्की गोस्वामी ने उसका सारा कारोबार संभाला। कहा जाता है कि विक्की के कारोबार संभालने के बाद ममता, विक्की के करीब आ गई थी। बॉलीवुड में विक्की भी खूब दखल देता था और दोनों इसी वजह से एक-दूसरे के करीब भी आए थे। इतना ही नहीं साल 2000 में तो ये भी खबरें आईं कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन ममता ने हमेशा इससे इंकार ही किया।

2014 में छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

हालांकि उन्होंने रिश्ता तो कबूल किया, लेकिन कभी शादी को कंफर्म नहीं किया। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि एक टाइम पर एक्ट्रेस ही विक्की गोस्वामी का सारा कारोबार देख रही थीं। इसके बाद अचानक से साल 2014 में उन्होंने कहा कि एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं और अध्यात्म की राह पर हैं। उस वक्त उनका लुक पूरी तरह से बदला नजर आया और लोगों ने बेहद मुश्किल से उन्हें पहचाना। ममता का कहना था कि अब वो साध्वी बन गई हैं। ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ और साल 2016 में एक बार फिर से ममता चर्चा में आ गईं। इस बार मामला ड्रग्स का था। इस दौरान एक्ट्रेस पर आरोप लगे कि वो ड्रग तस्करी में लिप्ट हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ