Sunny Leone के साथ One Night Stand के सीन्स पर एक्टर का बयान, बोले- उनके साथ ट्यूनिंग एक नंबर

Tanuj Virvani on Working With Sunny Leone: सनी लियोनी के साथ काम करने को लेकर बॉलीवुड एक्टर तनुज विरवानी ने बड़ा बयान दिया है। तनुज ने अपनी ‘स्प्लिटस्विला 15’ को-होस्ट पर क्या कुछ कहा है, देखिए इस रिपोर्ट में।

तनुज विरवानी ने सनी लियोनी के साथ काम करने पर दिया बयान

तनुज विरवानी ने सनी लियोनी के साथ काम करने पर दिया बयान

विज्ञापन

Tanuj Virvani on Working With Sunny Leone: बॉलीवुड एक्टर तनुज विरवानी कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं। तनुज अपनी वाइफ और बेबी के साथ इनदिनों अपना पूरा समय बिता रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। अभिनेता ने हाल ही में सनी लियोनी के साथ ‘स्प्लिटस्विला 15’ को होस्ट किया था, ऐसे में उन्होंने एक बार फिर सनी लियोनी के साथ काम करने को लेकर भी अपना अनुभव शेयर किया। क्या कुछ कहा एक्टर ने, चलिए आपको बताते हैं।

रणविजय को रिप्लेस करने पर तनुज का रिएक्शन

साल 2016 में सनी लियोनी के साथ फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ में रोमांस कर चुके एक्टर ने पहले तो ‘स्प्लिटस्विला 15’ को होस्ट करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान एक्टर ने रणविजय को रिप्लेस करने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैंने रणविजय को होस्ट के तौर पर रिप्लेस किया था तो फिर तो अर्जुन बिजलानी को भी किया था, लेकिन ऐसा नहीं होता। जब शो के मेकर्स मेरे पास ऑफर लेकर आए थे तो पहले तो मैं खुद दी काम करने को लेकर श्योर नहीं था क्योंकि मैंने कभी किसी रिएलिटी शो को होस्ट नहीं किया था लेकिन जब उन्होंने मुझे बताया कि वो मुझे क्यों होस्ट के तौर पर कास्ट कर रहे हैं तो मैंने शो को हां कर दिया।

Advertisment

सनी लियोनी के साथ काम करने पर बोले तनुज

सनी लियोनी के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर तनुज ने कहा कि सनी लियोनी के साथ हमेशा काम करने का अनुभव अच्छा ही रहता है। उनके साथ मेरी ट्यूनिंग अच्छी है। उनका एक अलग ही सेंस ऑफ ह्यूमर है जो मुझे बहुत पसंद है। शो हिट होने का एक कारण ये भी था कि मैं और सनी पहले से ही एक हिट गाने में साथ काम कर चुके थे। हमारी कैमिस्ट्री लोगों को पंसद आई थी। इसलिए शो में भी हमें लोगों ने पसंद किया। फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ के सीन्स के बारे में पूछने पर तनुज ने कहा कि नहीं फिल्म के सीन्स तो मुझे याद नहीं आते थे लेकिन सनी के साथ बॉन्ड अच्छा था, इसलिए शो पर बड़ा मजा आया।

तनुज को एक्टिंग विरासत में मिली

तनुज विरवानी एक अभिनेता और मॉडल हैं, जिन्हें एक्टिंग की विरासत अपनी मां से मिली है। उनकी मां रति अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। रति अग्निहोत्री और बिजनेसमैन अनिल विरवानी के बेटे तनुज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव यू सोनिया’ से की थी। हालांकि, उन्हें फिल्मों की बजाय वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग के लिए ज्यादा सराहा गया है और उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें इस एक्ट्रेस की मौत से सदमे में Priyanka Chopra, वीडियो शेयर कर जताया दुख

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ