Kajol के साथ दुर्गा पंडाल में हुआ 'ओह नो' मोमेंट, भड़कते हुए भी नजर आईं एक्ट्रेस

Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो गए हैं। दुर्गा पंडाल में एक्ट्रेस के साथ एक छोटा-सा ऊप्स मोमेंट हो गया है।

Kajol Viral Video

Kajol Viral Video

विज्ञापन

Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में नवरात्रि के खास मौके पर दुर्गा पंडाल पहुंची थीं। एक्ट्रेस की दुर्गा पंडाल से अब कई वीडियो वायरल हो रही हैं। उन्हें कई सेलेब्स से यहां मिलते-जुलते और भक्ति में डूबे हुए देखा जा सकता है। जब भी दुर्गा पंडाल लगता है तो बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बनते हैं और एक साथ आकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। काजोल भी हर साल दुर्गा पंडाल में दिखाई देती हैं। इस बार उनके साथ इस पंडाल में कुछ ऐसा हो गया कि उनके वीडियो चर्चा में आ गए हैं।

काजोल के साथ हुआ ऊप्स मोमेंट

काजोल का एक वीडियो तो उनके ऊप्स मोमेंट का है। यहां उनके साथ कपड़ों को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आपको बता दें, काजोल फ्लोरल साड़ी में सजधजकर पहुंची थीं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और खुश भी नजर आईं। एक्ट्रेस कभी लोगों को गले लगाते हुए दिखीं तो कभी किसी के साथ सेल्फी लेते हुए। ऐसे में जब वो स्टेज की सीढ़ी पर खड़ी थीं तो उनके पीछे खड़ी महिला को गले लगाने के लिए काजोल कुछ ऐसे उतरीं कि उनके साथ ऊप्स मोमेंट हो गया।

विज्ञापन

गिरते-गिरते बचीं काजोल

दरअसल, गले लगाते हुए काजोल का जरा बैलेंस बिगड़ गया और उनके पांव डगमगा गए। इस दौरान एक्ट्रेस बस गिरते-गिरते ही बची हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब काजोल के कदम यूं डगमगाएं हो। अक्सर उनके ऐसे वीडियो सामने आते ही रहते हैं। एक बार फिर काजोल अपने गिरने के चलते सुर्खियों में हैं। इसके अलावा काजोल का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद भड़की हुई नजर आ रही हैं। काजोल को गुस्से में चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

पैपराजी पर भड़कते हुए वीडियो वायरल

एक्ट्रेस ने वहां लोगों को हो रही तकलीफ पर रिएक्ट किया है। पैपराजी से एक्ट्रेस जोर से बात करते हुए नजर आ रही हैं और उन्हें साइड होने को कह रही हैं ताकि बाकी लोग आगे आकर आरती ले सकें। दरअसल, पैपराजी की भीड़ से लोगों को आगे आने में समस्या हो रही थी और काजोल ने इसीलिए उनकी प्रॉब्लम सॉल्व की है। इसके अलावा वो वहां जिस प्यार से जया बच्चन को गले लगा रही हैं और अपनी बहन रानी मुखर्जी से मिल रही हैं वो देखकर भी फैंस खुश हो गए हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ