मां बनने के बाद अभिनय में वापसी पर काजोल को था खुद पर शक, बोलीं- 'मैं सोचती रही क्या मुझमें...'

काजोल ने बताया कि जब उन्होंने 2006 में फिल्म ‘फना’ से अपने मां बनने के बाद दोबारा एक्टिंग शुरू की, तो शुरुआत में उन्हें कैमरे का सामना करने में थोड़ी घबराहट हुई थी। उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की कि इतने लंबे ब्रेक के बाद दोबारा सेट पर लौटना उनके लिए कैसा अनुभव रहा।

मां बनने के बाद अभिनय में वापसी पर काजोल को था खुद पर शक, बोलीं- 'मैं सोचती रही क्या मुझमें...'

Photo Credit- News 24

विज्ञापन

अभिनेत्रियां मां बनने के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना लेती हैं और उनके लिए दोबारा वापसी करना आसान नहीं होता। काजोल जैसी अनुभवी अभिनेत्री के लिए भी ये सफर आसान नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बेटी न्यासा के जन्म के बाद फिल्मों में वापसी को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।

काजोल ने क्या कहा?

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘फना’ फिल्म से दोबारा काम शुरू किया, तब कैमरे के सामने लौटने में उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हुई। काजोल ने कहा, ‘मुझे याद है कि न्यासा के जन्म के बाद जब मैंने ‘फना’ की, तब कैमरे के सामने खड़े हुए साढ़े तीन साल हो चुके थे। मैं सोच रही थी कि क्या मैं अब भी वैसी ही हूं? क्या मैं ठीक से कर पाऊंगी? क्या मैं बदली हुई लगूंगी?’

विज्ञापन

हालांकि, जैसे ही उन्होंने शूटिंग शुरू की, उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि अभिनय उनके अंदर गहराई से बसा हुआ है और उन्हें इसमें फिर से डूबने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। उन्होंने कहा कि दिन खत्म होते-होते मुझे लगने लगा कि हां , ये सब ठीक है। मैंने ये हमेशा किया है, बच्चों के साथ रहते हुए भी, जिंदगी के हर मोड़ पर। ये मेरी आदत में शामिल है।’

‘फना’ में आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। यह फिल्म न सिर्फ समीक्षकों को पसंद आई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रही। लगभग ₹30 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ‘फना’ ने दुनियाभर में ₹102.8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म के लिए काजोल को साल 2006 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

काजोल के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इस वक्त काजोल अपनी अगली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये एक पौराणिक हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है और अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी को एक रहस्यमयी और शापित गांव में मौजूद नेगेटिव शक्तियों से बचाने की कोशिश करती है। ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ