Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में अब भारी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल भी देखने को मिल सकता है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी ‘जॉली एलएलबी 3’ में काफी अच्छी लग रही है. ऑडियंस भी मूवी देखकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. चलिए जानते हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
चौथे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चौथे दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.54% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.56%, दोपहर के शो 12.90%, शाम के शो 13.33% और रात के शो 17.35% रहे. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को ‘जॉली एलएलबी 3’ में काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 ने तीसरे दिन भी मेकर्स को किया मालामाल, Nishaanchi-Ajey का निकला दम
अब तक का कलेक्शन कितना?
बता दें ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले दिन 12.50 करोड़ की कमाई की. वहीं वीकेंड पर इस मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला. शनिवार को इस मूवी ने जहां 20 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरी ओर रविवार को मूवी ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने अब तक 59 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: अक्षय-अरशद के अलावा Jolly LLB 3 के इन 5 एक्टर्स ने लूटी महफिल, एक ने तो कॉमेडी छोड़ दिखाई ‘दबंगई’
मूवी की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, राम कपूर, गजराज राव, सीमा बिस्वास, हुमा कुरैशी, अमृता राव और शिल्पा शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. पहले दिन ही मूवी को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, इसके साथ ही चौथे दिन भी सोशल मीडिया पर अक्षय की इस फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है.
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines