Jeh Ali Khan: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान और उनका परिवार यानी पटौदी फैमिली किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. इस वक्त सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के छोटे शहजादे यानी जेह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर हर कोई जमकर प्यार लुटा रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं…
किसे बचाते नजर आए जेह?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जेह का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि सैफ अली खान नजर आ रहे हैं और उनके पीछे उनका छोटा बेटा जेह नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही जेह की नजर पैपराजी पर पड़ती है, तो वो दौड़कर आगे आता है और अपने पापा को पैप्स से प्रोटेक्ट करता है.
पैप्स से किया प्रोटेक्ट
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जेह अपने दोनों हाथ फैलाकर पापा को पैप्स से बचा रहे हैं, जिससे पैपराजी उनकी फोटो ना ले सके. इतना ही नहीं बल्कि जब वो कार में बैठ जाते हैं, उसके बाद भी वो अपने हाथों से उन्हें छिपाने की कोशिश करते हैं, जिससे पैपराजी उनकी फोटो ना ले सके.
यूजर्स लुटा रहे प्यार
जेह का क्यूट-सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस और यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे ये छोटा बेबो जूनियर बहुत पसंद है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे ये बहुत पसंद है. तीसरे यूजर ने कहा कि जेह हमेशा मस्ती के मूड़ में रहता है. इसके अलावा यूजर्स ने दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं.
सैफ का वर्कफ्रंट
इसके अलावा अगर सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली को आखिरी बार ‘ज्वेल थीफ’ में देखा गया था. बता दें कि साल 2025 में ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी. अब सैफ अली खान अपने अगले प्रोजेक्ट ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- ‘8 महीने तक कोई…’, Celina Jaitly ने भाई को लेकर फिर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines