मुंबई: बॉलिवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। जैमी ना सिर्फ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं, बल्कि दूसरों के पोस्ट को बहुत गौर से देखती भी हैं और फिर उनकी मिमिक्री कर लोगों को हसांने का भी काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन वो अपने फनी और टैलेंटेड वीडियोज (Jamie Lever Funny Video) को लेकर सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो करीना कपूर की नकल करती नजर आ रही हैं।

जैमी लीवर (Jamie Lever mimics kareena kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कार के अंदर बैठी हुई अचानक बेबो की नकल करने लगती हैं। इस वीडियो में जैमी ‘कॉफी विद करन’ से करीना कपूर खान के रिएक्शन को दर्शाती हैं, जिसमें वो हर बात पर ‘ओह गॉड’ को अलग-अलग अंदाज में कह कर दिखाती हैं। जैमी ने 15 सेकेंड के वीडियो में करीब 8 बार करीना कपूर के फेमस सिग्नेचर लाइन को अलग-अलग अंदाज और एक्सप्रेशन के साथ बोला।

विज्ञापन

कॉमेडियन का ये वीडियो सोशल मीडिया वर्ल्ड में खूब पसंद किया गया और इसे 1.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले। इसके साथ 1 लाख 37 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो, नेटिजेंस इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

लाफिंग इमोजी के अलावा फैंस ने ताली बजाने और दिल वाली इमोजी की भी बौछार कर दी, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वीडियो देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। ये पहली बार नहीं है जब जैमी ने यूं किसी की नकल उतारी हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार सेलेब्स की मिमिक्री करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन

बता दें, जैमी लीवर ने साल 2012 में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘किस किस को प्यार करूं’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी बॉलिवुड फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। जिसमें उनके किरदार का नाम चंपा और गिगली था। ये कोई पहली बार नहीं है जब उनके वीडियो को फैंस इतनी पसंद कर रहे हैं। जैमी अकसर ही अपनी नई नई क्रिएटिव वीडियोज के जरिए फैंस को एंटरटेव करती रहती हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ