2021 की वो वेब सीरीज, जिसमें हीरो ने निभाए 9 किरदार, मिली है तगड़ी रेटिंग, देखने के लिए भी खर्च नहीं होगा 1 रुपया

Popular Web Series: आज हम आपको उस पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें हीरो ने ही 9 किरदार निभाए थे. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी सीरीज है?

dhindora

dhindora. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Popular Web Series: ओटीटी पर हर साल कई पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. साल 2021 में भी एक ऐसी ही सीरीज ओटीटी पर आई थी. इस सीरीज की आज भी चर्चा इसलिए होती है क्योंकि इसमें हीरो ने 9 किरदार निभाए थे और इसे आईएमडीबी पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है. साथ ही अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी वेब सीरीज है?

विज्ञापन

कल्ट वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर डिजिटल क्रिएटर भुवन बाम की कल्ट वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ है. साल 2021 में आई इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था और ये आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. इस सीरीज की कहानी की अगर बात करें तो ‘ढिंढोरा’ की कहानी एक बेहद साधारण मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

इसकी कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब घर के मुखिया बबलू की अचानक 11 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी लग जाती है. इतना ही नहीं बल्कि लॉटरी लगने की ये खबर जैसे ही फैलती है, तो सब लॉटरी के पीछे पड़ जाते हैं और हर कोई उस पैसे में से अपना हिस्सा चाहता है. ये कहानी सिर्फ पैसे की नहीं है बल्कि इसमें एक तगड़ा ट्विस्ट भी आता है.

कहानी में असली ट्विस्ट

सीरीज की कहानी है ये ट्विस्ट होता है कि बबलू की याददाश्त चली जाती है और इसके बाद क्या होता है, उसके लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं. इस सीरीज में भुवन ने खुद भुवन, पिता बबलू, मां जानकी, चालाक मामा टीटू और मिस्टर होला जैसे 9 रोल को अदा किया है, जो बेहद शानदार हैं.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इसे 10 में से 8.8 की बेहद तगड़ी रेटिंग मिली हुई है. वहीं, अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो इस सीरीज को आप यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं. ये एक कमाल की सीरीज है, जिसे वीकेंड पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ