2 घंटे 30 मिनट की वो तमिल फिल्म, जिसकी रेटिंग देख खुला रह जाएगा मुंह, OTT पर धमाका करने को है तैयार

Popular Tamil Film: आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रेटिंग बेहद तगड़ी है और इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

tamil film 29

tamil film 29. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Popular Tamil Film: कुछ फिल्में और उनकी कहानियां इतनी कमाल की होती हैं कि वो हर किसी का दिल छू लेती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने थिएटर्स में आकर बवाल काट दिया और अब ये फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही है. ये एक तमिल फिल्म है, जिसे हर किसी ने बेहद प्यार दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

तमिल फिल्म ‘29’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमिल फिल्म ‘29’ है. ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को रत्ना कुमार द्वारा प्रोड्यूस और लिखा गया है. वहीं, कार्तिकेयन एस. और लोकेश कनगराज ने इसे मिलकर डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं किया प्रमोशन

फिल्म ‘29’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विधु और प्रीति असरानी ने बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस फिल्म ने बिना ज्यादा शोर-शराबे और प्रमोशन के क्रिटिक्स का दिल जीत लिया है. वहीं, अब ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने के महज एक महीने बाद ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है.

नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं

बता दें कि फिल्म ‘29’ को सिर्फ तमिल नहीं बल्कि हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में देखा जा सकता है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. साथ ही अगर इसकी कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जवान लड़के के आस-पास घूमती रहती है, जो अब 29 साल का हो गया है, लेकिन अभी तक वो अपनी पहचान और मकसद को लेकर उलझन में है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

फिल्म में आप देखेंगे कि उसकी जिंदगी में एक मेहनती और पॉजिटिव सोच वाली लड़की आती है, जो उस लड़के की सोच, नजरिया और पूरी जिंदगी बदलने की वजह बनती है. वहीं, अगर इसके बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को 6 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.

आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, लेकिन फिर भी इस फिल्म को IMDb पर 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है, तो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ