2023 की वो सीरीज, जिसका अब आया दूसरा सीजन, विदेशों में भी बना चुकी है रिकॉर्ड, छोटे एक्टर्स ने किया बड़ा धमाका

Popular Web Series: ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज आई है, जो दर्शकों के दिलों पर छा गई है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी सीरीज है? और इस सीरीज को आप कहां और किस ओटीटी पर देख सकते हैं?

Sapne vs Everyone 2

Sapne vs Everyone 2

Popular Web Series: ओटीटी पर कई सीरीज ऐसी होती हैं, जो बेहद पॉपुलर होती हैं. इन सीरीज की कहानियों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका हाल ही में दूसरा सीजन आया है और छोटे कलाकारों ने कमाल कर दिया है. अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ये सीरीज कौन-सी है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

‘सपने वर्सेज एवरीवन’

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 की ‘द वायरल फीवर’ (TVF) द्वारा बनाई गई एक बेहद पॉपुलर हिंदी ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है. ये सीरीज मुंबई की कठोर फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे दो युवाओं की कहानी है. इस सीरीज का नाम है ‘सपने वर्सेज एवरीवन’.

विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें

पॉपुलर वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ का दूसरा सीजन 1 मई 2026 को आया है, जिसने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. सीरीज के पहले सीजन की बात करें तो ये दिसंबर 2023 में TVF के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, लेकिन इसका दूसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. ये सीरीज विदेशों में भी अपना जलवा दिखा रही है.

सीरीज की कास्ट

वहीं, अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा के अलावा किरणदीप कौर सरन (अंजलि के रूप में) और नवीन कस्तूरिया जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि इस शो में संघर्ष, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सफलता पाने की दौड़ को बहुत गहराई से दिखाया गया है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के दूसरे सीजन की बात करें तो इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 9.2 की रेटिंग मिली है. लोगों ने इसको खूब प्यार दिया है. अगर आप भी ऐसा कुछ देखना चाहते हैं, तो वीकेंड के लिए ये बेस्ड हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ