Goodbye Trailer Out: दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन

फैमिली ड्रामा है फिल्म

ट्रेलर के शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बीच नोंक झोंक देखने को मिलती है। ट्रेलर में फैमिली बॉन्ड दिखाया गया है। पिता-बेटी की जोड़ी में अमिताभ और रश्मिका छा गए हैं। बिग बी के साथ में नीना गुप्ता (Neena Gupta) बेहद दमदार अंदाज में नजर आई हैं। ऑनस्क्रीन में दोनों स्टार्स बेहद शानदार लग रहे हैं एक साथ। ट्रेलर में इमोशंस, कॉमेडी और ड्रामा सबकुछ है।

विज्ञापन

फैंस को मिला सरप्राइज

फिल्म में नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल प्ले करती नजर आएंगी। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि नीना गुप्ता के निधन के बाद पूरे परिवार को अकेलेपन का एहसास होता है। फिल्म में फैमिली बॉन्ड फिल्म में आपको कॉमेडी, नोकझोंक और इमोशन का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी दमदार अंदाज में नजर आए। फैंस के लिए सुनील ग्रोवर का रोल सरप्राइज से कम नहीं था।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – मुकेश अंबानी के गणेश विसर्जन पूजा में खूब झूमे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी रहीं साथ

इस दिन होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 7 अक्टूबर (Goodbye Release Date) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बता दें कि ‘गुड बाय’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका के अलावा नीना गुप्ता (Neena Gupta), पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ