Jaideep Ahlawat Love Story: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और ‘पाताल लोक’ जैसे किरदारों से पहचान बनाने वाले जयदीप अहलावत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. पर्दे पर जितने सख्त और गंभीर जयदीप नजर आते हैं, असल जिंदगी में वह उतने ही सरल और जमीन से जुड़े इंसान हैं. उनकी प्रेम कहानी भी उनकी सादगी की तरह ही बेहद खूबसूरत और ‘देसी’ है. इस समय जयदीप अलहावत की प्रपोजल स्टाइल की चर्चा पूरे इंटरनेट में हो रही है. उनका अपनी पत्नी को शादी के लिए प्रपोज करने का तरीका काफी देसी और अनोखा था. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में किसने निभाया राम की मां का किरदार? एनिमल से है खास कनेक्शन
कैसे किया जयदीप अहलावत ने प्रपोज?
अक्सर लोग अपनी पार्टनर को प्रपोज करने के लिए महंगे हीरे, अंगूठी या आलीशान डिनर का सहारा लेते हैं, लेकिन जयदीप ने कुछ ऐसा किया जिसने उनकी पत्नी ज्योति का दिल हमेशा के लिए जीत लिया. जयदीप ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर खुलासा किया कि उन्होंने ज्योति से बस इतना कहा था कि “घर में दूध और घी की कोई कमी नहीं होगी, अब फैसला तुम्हारा है.”
सच्चा जाट स्टाइल हुआ वायरल
जयदीप ने मजाक में कहा कि “मुझ जैसे जाट लड़के को प्रपोज करने की कला कहाँ आती होगी?” उन्होंने किसी दिखावे के बजाय एक ऐसे भविष्य का वादा किया जो स्थिरता, सेहत और जिम्मेदारी से जुड़ा था. बता दें कि जयदीप की शादी को 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दोनों की पहली मुलाकात हरियाणा में हुई थी, जब जयदीप थिएटर कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: Dev Anand का वो गाना जो 68 साल से है नंबर-1, इस दिग्गज सिंगर की आवाज ने किया
करियर के लिए टाली थी शादी
जयदीप बताते हैं कि उनकी शादी की तारीख निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म खट्टा मीठा (Khatta Meetha) की शूटिंग से टकरा रही थी. तब जयदीप ने करियर में इस बड़े मौके के लिए शादी को हफ्तेभर के लिए टाल दिया था. इस फैसले में पत्नी ज्योति ने पूरा साथ दिया था.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से 150 गुना ज्यादा तगड़ी हैं ये फिल्में, थ्रिलर देख खुल जाएंगे दिमाग के पेंच
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines