India’s Got Latent की बढ़ीं मुसीबतें, मुंबई में 6 एपिसोड तक के गेस्ट और होस्ट के खिलाफ मामला दर्ज

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Indias Got Latent Controversy

Indias Got Latent Controversy

विज्ञापन

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और अब शो की भी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि 30 से 40 लोगों के खिलाफ से मामला दर्ज किया गया है।

भद्दे कमेंट्स को लेकर विवाद

दरअसल, इस शो में हाल ही में रणवीर इलाहबादिया के भद्दे कमेंट्स को लेकर ये पूरा विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के बाद अब कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के निर्माता बलराज घई और अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र साइबर सेल ने लिया एक्शन

जानकारी की मानें तो यह मामला शो के पहले एपिसोड से लेकर छठे एपिसोड तक के सभी होस्ट और गेस्ट के खिलाफ दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बयान भी जारी किया है। अपने बयान में महाराष्ट्र साइबर सेल ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके आगे उन्होंने कहा कि कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक, जितने भी लोग इसमें शामिल हुए थे, उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ