फिल्मों की दुनिया के मशहूर एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सनातन को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। पहले उन्होंने सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हुए उसको तनातन कहा था, अब डेंगू की बीमारी से सनातन की तुलना कर दी है। वहीं एक्टर के इस बयान से हिन्दू भड़क गए हैं। सोशल मीडिया समेत हर जगह एक्टर के बयान का विरोध हो रहा है। हिन्दुओं ने तो विरोध प्रदर्शन भी किया है।
मुस्लिम कडंक्टर का उदाहरण दिया
प्रकाश राज ने उदयनिधि के सनतान धर्म पर दिए गए विवादित बयान को दोहरते हुए कहा कि सनातन धर्म एक डेंगू की बीमारी की तरह है। इसका खात्मा होना जरूरी है। कुलबुर्गी में एक्टर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम के जूलूस में 18 साल के बच्चों के हाथ में चाकू और तलवार देखकर दुख हुआ। छुआछूत की मानसिकता हमारे समाज में अभी भी है।
कर्नाटक में एक मुस्लिम बस कंडक्टर था, जिसने अपनी धार्मिक टोपी पहन रखी थी। बस में चढ़ी एक महिला ने उसे टोपी उतारने के लिए कहा। ऐसा बोलने वाले बहुत से लोग होंगे। कल को अगर कंडक्टर धार्मिक माला पहनेगा तो क्या आप उसे कंडक्टर के तौर पर देखेंगे या उनकी भक्ति के रूप में? एक कंडक्टर ऐसा भी होगा, जो हनुमान टोपी पहनेगा और प्रार्थना करेगा कि बस सुरक्षित रूप से चले रहें। सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कभी BMW तो कभी Porsche, जानिए कौन है वह प्रोड्यूसर, जिसने अब बांटे 300 Gold Coin
सनातन को अब बताया ‘डेंगू की बीमारी
प्रकाश राज ने एक वाक्य का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि धार्मिक जय श्री राम जुलूस में 18 साल के लड़के चाकू और तलवारें लेकर घूम रहे थे। यह सब देखकर सचमुच में बहुत दुख होता है। मुझे आश्चर्य होता कि किसने उनका ब्रेनवॉश किया। इसी दौरान एक्टर ने सनतान धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि 8 साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना क्या सनातन नहीं हैं? यह डेंगू बुखार है, जिसका खात्मा जरूरी है। BR आंबेडकर के कारण अस्पृश्यता अवैध हो गई, लेकिन लोगों में इस तरह की मानसिकता नहीं जा रही है।
हिंदू संगठनों का एक्टर के खिलाफ धरना
दूसरी ओर, प्रकाश राज के विवादित बयान के खिलाफ कुलबुर्गी में हिंदू संगठनों के समर्थकों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। इसके अलावा एक्टर को हिन्दू बताते हुए नारेबाजी की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: ‘अपनी आंखों से स्कूल को जलते हुए देखा….’ Mohit Raina ने Kashmir में बिताए बचपन को किया याद, सुन कांप जाएगी रूह
चंद्रयान-3 मिशन पर पोस्ट पर घिर चुके एक्टर
बता दें कि हाल ही में भारत ने चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर की चांद पर सफलापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करवाई थी, जिसके बाद दुनियाभर में भारत की तारीफ हुई। इसी दौरान प्रकाश राज ने एक्स (ट्विटर का पूर्व नाम) पर पोस्ट करके चायवाले कि फोटो पोस्ट कर लिखा कि विक्रम लैंडर से आने वाली चंद्रमा की पहली तस्वीर। इस पोस्ट के बाद उनका जमकर विरोध हुआ था।
उदयनिधि ने सनातन को बताया था डेंगू की बीमारी
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कुछ दिन पहले सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सनातन धर्म को मिटाने के मुद्दे को लेकर हो रहे सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया, डेंगू की तरह है, जिसे मिटाना जरूरी है। उनके इस बयान का भाजपा समेत कई पार्टियों और नेताओं ने विरोध किया था।
संबंधित खबरें
'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
1 hr agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
2 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
3 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
4 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
6 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
6 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
15 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
19 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines