I-Popstar Promo Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. जहां वह पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवादों और बिहार चुनाव 2025 को लेकर हेडलाइन्स में थे. ऐसे में अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल नजर आ रहे हैं. उनके आंसू छलकते हुए देखा जा सकता है. वाइफ ज्योति सिंह के आरोपों के बीच अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह खुद को गरीब बताते हुए नजर आते हैं.
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को हाल ही में एमएक्स प्लेयर प्राइम वीडियो के शो राइज एंड फॉल में देखा गया था. फिर राजनीति के चलते उन्हें शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा था. ऐसे में अब वो इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के नए शो I-Popstar में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बतौर गेस्ट हाल ही के एपिसोड में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ मजाक मस्ती किया. गाने भी गाए. इसी बीच वह एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को देखकर भावुक हो गए.
यह भी पढ़ें: Satish Shah Last Post: ‘आप हमेशा…’, निधन के बाद सतीश शाह की आखिरी पोस्ट वायरल
क्या बोले थे पवन सिंह?
शो में पवन सिंह के आंसू छलक गए. वह कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहते हैं, ‘जैसे तुम्हें लग रहा है कि आज दादा जी होते तो उन्हें देखकर कितना अच्छा लगता, इस बात पर मुझे मेरे घर की याद आ गई.’ एक्टर ने आगे भावुक होकर कहा, ‘मैं बहुत गरीब फैमिली से था, आज भी गरीब हूं, मेरे पास ज्यादा पैसा नहीं हैं, लेकिन मेरे पास फैंस और उनका खूब प्यार है, मेरे घर में आज भी यह डिस्कस करते हैं कि मैं जहां हूं फैन की वजह से हूं, मेरे बाबा देखते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता.’ पवन सिंह शो में बेहद ही इमोशनल हो जाते हैं. वह अपने पिता और बाबा को याद करते हैं.
पवन सिंह का वीडियो
यह भी पढ़ें: सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
वाइफ ज्योति सिंह से चल रहा विवाद, लगा चुकीं गंभीर आरोप
आपको बता दें कि पवन सिंह पिछले काफी समय से विवादों में हैं. पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. ज्योति ने अपने इंटरव्यूज में भोजपुरी सुपरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने उन पर अबॉर्शन लेकर प्रताड़ित करने तक के आरोप लगाए हैं. वहीं, एक्टर ने उन पर विधायिकी का चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था. अब पवन बीजेपी के सिर्फ स्टार प्रचारक हैं और ज्योति निर्दलीय ही चुनावी मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें: Satish Shah Death: ‘दो दिन पहले ही बात की थी…’, सतीश शाह के निधन पर जॉनी लीवर ने जताया दुख
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
3 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
5 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
6 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
8 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
15 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines