Fighter: 120 घंटे शूटिंग करेंगे ऋतिक और दीपिका, 'फाइटर' का क्लाइमैक्स सीन होगा बहुत धमाकेदार

fighter

fighter

विज्ञापन

Hrithik Roshan-Deepika Padukone: बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की शूटिंग कर रहे हैं।

फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और बहुत जल्द दोनों स्टार्स एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस बीच अब फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

120 घंटे यानी 5 दिन तक होगी शूटिंग

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘फाइटर’ (Hrithik Roshan-Deepika Padukone upcoming film Fighter) के मेकर्स इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को लेकर बहुत हाई लेवल पर तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म ‘फाइटर’ के क्लाइमैक्स के लिए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकार करीब 120 घंटे यानी 5 दिन तक शूटिंग करने वाले हैं।

सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं फिल्म का डायरेक्शन

बता दें कि पांच दिन की इस शूटिंग में 25 मिनट का फाइनल एक्शन सीक्वेंस निकलकर आएगा। वहीं, इस दौरान फिल्म में हवाई फाइटिंग और धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे। फाइटिंग और धमाकेदार एक्शन के साथ ये फिल्म जबरदस्त धमाका करने वाली है। वहीं, इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

फिलहाल मुंबई में हो रही फिल्म की शूटिंग

फिल्म ‘फाइटर’ के मेकर्स इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और इसको लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, इस फिल्म की शूटिंग बीते साल असम एयरबेस पर शुरू हुई थी। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है।

विज्ञापन

अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म

वहीं, इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन मोड़ में हैं और ‘फाइटर’ को इंडिया की सबसे धमाकेदार एक्शन पैक्ड फिल्म बताया जा रहा है। इसी के साथ फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ