हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फेमस एक्ट्रेस ने शादी के 5 महीने के अंदर फाइल किया तलाक, वजह भी हो गई रिवील

Emily Osment Files Divorce: ‘हन्ना मोंटाना’ फेम एक्ट्रेस एमिली ऑस्मेंट ने शादी के 5 महीने के अंदर ही पति से अलग होने के लिए कथित तौर पर तलाक फाइल कर दिया है।

विज्ञापन
Emily Osment File Photo

Emily Osment Files Divorce: हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस एमिली ऑस्मेंट (Emily Osment) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस ने पिछले साल 12 अक्टूबर, 2024 को म्यूजिशियन पति जैक एंथनी फरीना से शादी रचाई थी। पांच महीने के अंदर ही एक्ट्रेस ने कथित तौर पर तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमिली और जैक के अलग होने की तारीख 7 दिसंबर, 2024 बताई गई है। यही नहीं दोनों ने एक  प्री-नैप भी किया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें आई थीं। अब इस स्टार कपल ने अपने अलग होने की खबर से फैंस को चौंका दिया है।

बीते दिन दायर की याचिका

बता दें कि एक्ट्रेस 32 वर्षीय एमिली ऑस्मेंट ने दो साल पहले जून 2023 में अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद पिछले साल दोनों ने शादी की। अब दोनों के तलाक की खबरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एमिली ने शुक्रवार को लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में 42 वर्षीय पति जैक एंथनी फरीना के साथ अपनी शादी को खत्म करने के लिए याचिका दायर की है।

यह भी पढ़ें: रमजान में अचानक क्यों गंजे हो गए Aly Goni? गर्लफ्रेंड जैस्मिन ने दिया ये रिएक्शन

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्स में कही ये बात

एमिली ऑस्मेंट ने लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें कहा गया है कि दोनों ने 12 अक्टूबर, 2024 को शादी की थी, जबकि 7 दिसंबर को दोनों अलग हो गए थे। तलाक की वजह का खुलासा करते हुए कहा गया कि आपसी मतभेद की वजह से दोनों ने यह फैसला लिया है। उनके बच्चे भी नहीं हैं।

इन शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस

बता दें कि एमिली ऑस्मेंट ‘द सिक्स्थ सेंस’ फेम एक्ट्रेस हेली जोएल ऑस्मेंट की छोटी बहन हैं। एमिली को डिज्नी चैनल के शो ‘हन्ना मोंटाना’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। ये शो साल 2006 से 2011 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्हें ‘यंग एंड हंगरी’ और ‘यंग शेल्डन’ जैसे शो में भी देखा जा चुका है। पिछले साल एमिली ऑस्मेंट को ‘जॉर्जी एंड मैंडीज फर्स्ट मैरिज’ में देखा गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola