रमजान में अचानक क्यों गंजे हो गए Aly Goni? गर्लफ्रेंड जैस्मिन ने दिया ये रिएक्शन

Aly Goni Ramadan New Look: रमजान के मौके पर टीवी एक्टर अली गोनी ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर बाल्ड लुक में नजर आए हैं।

ramadan 2025 aly goni perform umrah mecca shaves his head share bald look photos

Aly Goni File Photo

विज्ञापन

Aly Goni Ramadan New Look: रमजान के पाक दिनों में मशहूर टीवी एक्टर अली गोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह उमराह करने के लिए मक्का पहुंचे हैं। इस दौरान अली ने अपने बाल भी मुंडवा लिए हैं। बाल्ड लुक में उन्हें देखने के बाद फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं अली गोनी की तस्वीरों पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन का रिएक्शन भी आया है। जैस्मिन भी अली के इस नए लुक पर अपना प्यार लुटा रही हैं।

अली गोनी ने शेयर की तस्वीर

जाहिर है कि रमजान के मौके पर आम लोगों के अलावा कई सेलिब्रिटी उमराह परफॉर्म करने के लिए मक्का पहुंचते हैं। एक्टर अली गोनी इस मौके पर मक्का पहुंचे और उन्होंने उमराह किया। इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अली ने लिखा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ रमजान के दौरान उमराह करना हज के बराबर है और उन्होंने कहा मेरे साथ हज करने के बराबर है’। – पैगंबर मुहम्मद।’

विज्ञापन

एक्टर ने मुंडवाया सिर

अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह सफेद कपड़े से शरीर को ढके हुए खड़े हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बाल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इस दौरान अली ने आंखों पर चश्मे के साथ मास्क पहना हुआ है। तस्वीर में वह विक्ट्री का साइन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार

अली गोनी की तस्वीरों पर उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने प्यार लुटाया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में दो हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। उनके अलावा एक्टर की बहन इल्हाम गोनी ने भी हार्ट इमोजी शेयर किया है। टीवी प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने लिखा, ‘आपने इस लुक को बहुत बहुत अच्छी तरह से कैरी किया है। मैं आपका बड़ा फैन हो गया हूं।’ फैंस भी अली गोनी की तस्वीर पर अपने रिएक्शन देकर एक्टर पर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि अली गोनी ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी ‘स्प्लिट्सविला 5’ से की थी। इसके बाद वह कई टीवी शो और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ