हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Govinda की 38 साल की शादी में दरार? पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी की दाखिल

Govinda Divorce: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की खबरें फिर सुर्खियों में हैं। सुनीता ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। मुंबई से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Govinda Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की खबरें आग की तरह फैली हुई हैं। खबरें हैं कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार ये तलाक की अर्जी पहले फाइल की गई थी, जिसके बाद अब सुनीता आहूजा को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के बाद से ही तलाक की चर्चाएं और तेज हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘गोविंदा को मेरे जैसा प्यार…’, तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का बयान वायरल, क्या बोलीं एक्टर की बीवी?

तलाक की प्रोसिडिंग हुईं शुरू?

सोशल मीडिया पर बीते शुक्रवार से ये खबरें जोरों-शोरों पर हैं कि सुनीता आहूजा गोविंदा से तलाक ले रही हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार सुनीता और गोविंदा के तलाक लेने का कारण भी सामने आया है। सुनीता आहूजा ने दाखिल अर्जी में तलाक को वैचारिक मतभेद और क्रूरता का आधार बताया है। वहीं खबरें तो ये भी हैं कि तलाक की प्रोसिडिंग भी शुरू हो गई है। सुनीता को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। हालांकि गोविंदा के काउंसलिंग में शामिल होने की खबरें सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन

पहले भी सामने आई थी अफवाहें

दूसरी ओर अभी तक गोविंदा या उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। ना ही उनके किसी करीबी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कुछ महीने पहले भी दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी और तलाक की अफवाहें भी काफी वायरल हुई थीं। हालांकि उस दौरान सुनीता आहूजा ने पब्लिकली स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि गोविंदा और मुझे कोई अलग नहीं कर सकता।

तलाक के बीच वीडियो वायरल

बता दें तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें सुनीता बता रही हैं कि गोविंदा को उनके जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रही है। हालांकि ये इंटरव्यू पुराना लग रहा है। बता दें हाल ही में सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। अपने पहले व्लॉग में वो इमोशनल नजर आई थीं। फैंस ने उनके पहले व्लॉग पर खूब प्यार भी लुटाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Govinda की अपकमिंग फिल्म का नाम रिवील, नए लुक का वीडियो भी वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola