Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुनीता आहूजा और गोविंदा की तलाक की खबरें जोरों-शोरों पर हैं। वहीं इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो गोविंदा और अपने रिश्ते पर बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही वो गोविंदा के 90s के किरदारों की काफी तारीफ भी करती नजर आ रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं सुनीता आहूजा वायरल वीडियो में क्या कुछ कहती नजर आ रही हैं?
यह भी पढ़ें: क्या Govinda ने Avatar ऑफर होने पर बोला झूठ? Urfi Javed के सामने Sunita Ahuja ने खोली पोल
अफवाहों के बीच क्या बोलीं सुनीता?
ईट ट्रैवल रिपीट ने हाल ही में सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू लिया है। इसका एक क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। इस वीडियो में सुनीता अपने और गोविंदा के रिश्ते पर खुलकर बातें करती नजर आ रही हैं। सुनीता वीडियो में बोल रही हैं, ‘मेरे जैसा प्यार गोविंदा को कोई नहीं कर सकता है। मैं उनके बारे में हर छोटी-छोटी चीज जानती हूं। वो कब खाते हैं कब उन्हें कोल्ड ड्रिंक चाहिए होती है कब उन्हें एसिडिटी होती है, हर बात मुझे पता होती है। चाहे कोई भी कितना ही प्यार कर ले लेकिन मेरा अंदर का प्यार है जो गोविंदा को मेरे जैसा कोई भी नहीं कर सकता।’
गोविंदा के 90 के दशक को किया याद
वहीं इस वीडियो में सुनीता ने गोविंदा के फिल्मी करियर पर भी बात करते हुए कहा कि मुझे 90 के दशक का गोविंदा काफी पसंद था। मुझे वही गोविंदा वापस से चाहिए। सुनीता वीडियो में हाथ जोड़कर कहती हैं कि वापस आजा गोविंदा। वहीं सुनीता ने तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए सगाई की अंगूठी भी दिखाई। बता दें ये वीडियो तलाक की अफवाहों के बीच ही जारी किया गया है। हालांकि सुनीता का ये इंटरव्यू पुराना लग रहा है।
सुनीता और गोविंदा का तलाक का केस दर्ज?
वहीं बता दें हाउटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन से सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बांद्रा फैमिली हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सुनीता ने 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार (adultery), क्रूरता (cruelty) और परित्याग (desertion) केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इन अफवाहों पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Govinda की पत्नी Sunita Ahuja का होगा OTT डेब्यू? इस बड़ी सीरीज में आ सकती हैं नजर
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines