क्या Govinda ने Avatar ऑफर होने पर बोला झूठ? Urfi Javed के सामने Sunita Ahuja ने खोली पोल

Sunita Ahuja Controversial Statement: उर्फी जावेद के सामने सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा की जमकर खिल्ली उड़ाई है। उनके करियर को लेकर सुनीता ने काफी मजाक किया। साथ ही गोविंदा के ‘अवतार’ ऑफर होने के दावे की भी पोल खोल दी।

Sunita Ahuja Govinda Urfi Javed

गोविंदा के 'अवतार' से जुड़े दावे पर पत्नी का शॉकिंग रिएक्शन आया है। (Photo Credit- YouTube)

Sunita Ahuja Controversial Statement: उर्फी जावेद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो अपनी बहन और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चुगलियां करती हुई नजर आ रही हैं। ये तीनों बैठकर उर्फी जावेद के नए शो ‘द ट्रेटर्स’ पर बातें कर रहे हैं और हर कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस डिसकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातों-बातों में ये टॉपिक गोविंदा पर जा पहुंचा और ऐसे में सुनीता आहूजा ने पति को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अब गोविंदा पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने उड़ाया पति गोविंदा का मजाक

सबसे पहले उर्फी जावेद ने सुनीता आहूजा से पूछा कि आपको क्या लगता है कि क्या गोविंदा ये शो कर पाएंगे? इसके जवाब में सुनीता आहूजा ने कहा, ‘गोविंदा अभी पहले पिक्चर ही कर ले तो बहुत है। हम इंतजार कर रहे हैं कि पिक्चर कब करेगा वो?’ इसके बाद उर्फी ने कारण पूछा कि वो फिल्में क्यों नहीं कर रहे हैं? जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, ‘उनको अच्छे सब्जेक्ट नहीं मिल रहे, या तो पता नहीं क्या सोच रहे हैं वो?’ इतने में ही उर्फी ने गोविंदा के उस वायरल मीम का जिक्र छेड़ दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘अवतार’ ऑफर हुई थी।

विज्ञापन

गोविंदा को ‘अवतार’ ऑफर होने पर सुनीता ने खोली पोल

ये सुनते ही सुनीता ने बड़ी ही बेबाकी से कहा, ‘अरे यार मुझे नहीं पता ये कब ऑफर हुई? 40 साल तो मुझे हो गए गोविंदा के साथ। वो अवतार का डायरेक्टर, प्रोड्यूसर कब आया? मुझे नहीं मालूम।’ फिर उर्फी ने सवाल किया कि इतनी बड़ी मूवी ऑफर हुई है, तो गोविंदा जी ने क्यों मना किया? इसके बाद सुनीता ने फिर कहा, ‘हुई भी है या नहीं? मुझे नहीं पता ना। मैं भैया झूठ नहीं बोलती। ना मैं चुगली करूंगी इधर, ना मैं किसी का साइड लूंगी। मैं झूठ का साथ नहीं देती भाई।’ अब उनकी इन बातों से तो यही लग रहा है, जैसे सुनीता आहूजा उर्फी जावेद के सामने अपने पति की पोल खोल रही हैं।

विज्ञापन

गोविंदा के झूठ पर साथ नहीं देतीं सुनीता आहूजा

‘मैं झूठ का साथ नहीं देती’ ये कहकर उन्होंने अपने पति गोविंदा पर ही निशाना साध दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में काफी कुछ बता दिया है और फैंस उनकी बातें समझ गए हैं कि वो इस शो में गोविंदा को लेकर क्या कहना चाहती हैं। आपको बता दें, इसके अलावा उर्फी ने सुनीता से ये भी पूछा कि अगर वो और गोविंदा ‘द ट्रेटर्स’ में गए और गोविंदा को ट्रेटर बना दिया जाए और वो उनका मर्डर कर दें, तो क्या वो उन पर गुस्सा करेंगी? ये सुनते ही सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा कभी ट्रेटर बन ही नहीं सकता और मर्डर वाली बात पर उन्होंने डंके की चोट पर कहा, ‘गोविंदा की हिम्मत है… मेरा मर्डर करने की? आवाज भी ऊंची कर ले, तो देखू मैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ