Govinda on Nuh Violence: 'लोगों को डर है मुझे टिकट न मिल जाए', नूंह हिंसा के ट्वीट पर गोविंदा ने दी सफाई
Edited By Vandana Saini

Govinda on Nuh Violence
Edited By Vandana Saini

Govinda on Nuh Violence
Govinda on Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में दो गुटो में हुई हिंसा अब तेजी से फैलती जा रही है। इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 4 आम नागरिक और 2 होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इस हिंसा पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी-अपनी प्रक्रिया दी।
इसी बीच इंडस्ट्री के ‘हीरो नं 1’ कहे जाने वाले गोविंदा (Govinda) का भी एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हंगा मचा दिया है। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्टार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच में गोविंदा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने ट्वीट को लेकर बात कर रहे हैं।
वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा है ‘हम किस स्तर ता आ गिरे हैं? जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। अमन और शांति बनाएं। हम डेमोक्रेसी हैं ऑटोक्रेसी नहीं’। इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूब सुना रहे हैं।

Govinda Tweet
यह भी पढ़ें: Sunny Deol At Border: गदर 2 की रिलीज से पहले ही पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचा ‘तारा’, जवानों को दिखाया ये नजारा
वहीं, अब गोविंदा (Govinda) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया। उनका ट्विटर हैंडल हैक हो गया था। इतना ही नहीं उनका ट्विटर हैंडल अब डिलीट भी हो चुका है। वीडियो में गोविंदा कर रहे हैं कि ‘मुझे लगता है कि इलेक्शन आने वाले हैं और लोगों को डर है कि मुझे टिकट न मिल जाए इसलिए ऐसी साजिश की गई है’।
गोविंदा सफाई देते हुए कह रहे हैं कि ‘हल्लो दोस्तों, मुझे किसी भी हिंसा के साथ न जोड़ें। मैंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। मेरी टीम भी मना कर रही है। मैं इस मामले को साइबर क्राइम तक लेकर जाउूंगा’। बात दें कि नूंह में हुई हिंसा के बाद पुलिस द्वारा 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हरियाणा के 4 जिलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: