Pahlaj Nihalani Shares Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ हाल ही में हादसा हो गया। गोविंदा के पैर में गलती से उन्हीं से गोली लग गई थी, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर उनके फैंस काफी चिंता में हैं। हालांकि एक्टर अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी होने वाले हैं। अब फिल्म निर्माता और गोविंदा के खास दोस्त पहलाज निहलानी ने गोविंदा की हेल्थ को लेकर नए अपडेट्स शेयर किए हैं। ‘शोला और शबनम’ और ‘इल्जाम’ जैसी सफल फिल्मों में गोविंदा के साथ काम कर चुके निर्माता इस दौरान थोड़े गुस्से में भी नजर आए। आखिर क्यों पहलाज गोविंदा पर बात करते हुए भड़क गए, चलिए आपको बताते हैं।
अस्पताल में की गोविंदा से मुलाकात
पहलाज निहलानी ने मंगलवार को ही गोविंदा से मुलाकात की थी, जब वो आईसीयू में भर्ती थे। निहलानी ने बताया था कि गोविंदा पहले की ही तरह स्वस्थ हो रहे हैं और उम्मीद जताई थी कि वो एक या दो दिन में अस्पताल से घर लौट आएंगे। निहलानी ने कहा कि ‘मैंने उन्हें अस्पताल में देखा। वो पूरी तरह से सामान्य थे और खुश दिख रहे थे। वो जल्द ही घर लौटेंगे।’
इसके अलावा जब निहलानी से पूछा गया कि गोविंदा ने इस घटना के बारे में क्या कहा, तो उन्होंने कहा, ‘हमने इस बारे में बात नहीं की। मैं सिर्फ उन्हें खुश देखकर खुश था।’ उन्होंने ये भी साफ किया कि गोविंदा के हेल्थ को लेकर कई बातें ऐसी चल रही हैं जो उन्हें पसंद नहीं आईं।
भ्रम फैलाने वालों पर भड़के पहलाज
मीडिया से बात करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा कि कुछ लोग गोविंदा से मिलकर आ रहे हैं और बाहर आकर कह रहे हैं कि गोविंदा बोल पा रहे हैं। ये बिल्कुल भी सही नहीं है। पहलाज ने कहा कि गोली उनके पैर में लगी है, मुंह में नहीं लगी है। पहलाज ने कहा कि मैं रिक्वेस्ट करता हूं सभी दोस्तों से कि वो इस तरह से भ्रम फैलाने वालीं बातें ना करें। गोविंदा एकदम ठीक हैं।
गोविंदा के करियर पर बोले पहलाज
पहलाज निहलानी ने एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा के करियर की शुरुआत को लेकर भी कुछ यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि कैसे साल 1985 में उन्होंने गोविंदा को पहली बार देखा था। निहलानी ने कहा, ‘मैंने ‘इल्जाम’ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन अचानक मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। तब मुझे फिल्म में गोविंदा को लेना पड़ा था।’
निहलानी ने बताया कि उन्हें गोविंदा को पहली बार देखने में शक हुआ था कि उन्हें फिल्म में लेना चाहिए या नहीं। पहलाज ने कहा कि ‘वो छोटे और घुंघराले बालों वाले थे। मैंने सोचा कि वो ठीक नहीं हैं। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ मुझे बल्कि हर किसी को काफी इंप्रेस कर दिया। मेरे लिए वो एक स्टार बन गए।’
गोविंदा के फैंस को हुई चिंता
आपको बता दें गोविंदा के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। गोविंदा के फैंस को अब जाकर राहत मिली है क्योंकि एक्टर के आईसीयू से बाहर आने की खबर मिल रही है। गोविंदा की बेटी ने बताया है कि पापा अब जनरल वार्ड में आ गए हैं और वो लगातार बेहतर हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: Vijay की Goat से Ananya Pandey की Ctrl तक, वीकेंड पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines