Govinda को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, कितने बजे डिस्चार्ज होंगे 'चीची'?

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी और एक्टर कब अपने घर जा सकेंगे, इसको लेकर उनकी वाइफ ने अपडेट शेयर कर दिया है। आइए जानते हैं कि गोविंदा को कब डिस्चार्ज मिलेगा?

Govinda Health Update

Govinda Health Update

विज्ञापन

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस वक्त अस्पताल में हैं। अपनी ही लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से गोली लगने के बाद ‘चीची’ जख्मी हो गए थे। हालांकि घटना के तुरंत बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी बॉडी से गोली निकाल दी और गोविंदा अभी पहले से बेहतर हैं। साथ ही फैंस भी गोविंदा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही अब गोविंदा का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो अब अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। आइए जानते हैं एक्टर के हेल्थ अपडेट के बारे में…

गोविंदा की वाइफ ने दिया अपडेट

हाल ही में पैप्स से बात करते हुए गोविंदा की वाइफ ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोविंदा की तबियत एकदम ठीक है और आज 12 से 1 बजे के बीच में उन्हें डिस्चार्ज करके घर ले जाएंगे। सबका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना और दुआ से वो जल्दी से जल्दी ठीक हो गए। थैंक यू सो मच… उनकी ड्रेसिंग भी चेंज हो गई है, आज उनको 12 से 1 बजे के बीच में लेकर आएंगे और आप उनसे मिल सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस के चेहरे पर खुशी

गोविंदा के डिस्चार्ज की खबर मिलते ही उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। हर कोई बस एक्टर के जल्दी अस्पताल से घर जाने की दुआ कर रहा है। बता दें कि गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से मिसफायर होने की वजह से गोली लग गई थी। एक्टर के पैर में गोली लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया। गोविंदा अपनी इस लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर को अलमारी में रख रहे थे और इस दौरान ही ये हादसा हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

गोविंदा को आराम करने की सलाह

खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारे एक्टर से उनका हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के वीडियो सामने आए हैं। फैंस भी एक्टर को लेकर बहुत परेशान हो गए थे, लेकिन अब सब ठीक है और वो कुछ ही घंटों में अपने घर जाने वाले हैं। साथ ही डॉक्टरों ने गोविंदा को अभी 6 हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

एक्टर के साथ परिवार मौजूद

डॉक्टरों ने कहा है कि गोविंदा को अपने जख्मी पैर पर ज्यादा दवाब नहीं डालना है और कम से कम 6 हफ्तों तक इसकी देख-रेख करनी है। इस वक्त उनके साथ उनकी वाइफ और बेटी मौजूद है। एक्टर का बेटा भी उनका हाल लेने के लिए अस्पताल आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ