Goodbye New Poster: रश्मिका मंदाना की क्रेजी फैमिली में शामिल हुए Big B, देखें

Goodbye Box Office Collection Day 2

Goodbye Box Office Collection Day 2

विज्ञापन

Goodbye Poster Out: दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने फिल्म का पहला लुक साझा किया था। इसी बीच फिल्म का दूसरा पोस्टर सामने आया है।

‘माय क्रेजी फैमिली’

साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना ने फिल्म का दूसरा पोस्टर (Goodbye Poster Out) साझा किया है। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मिलिए मेरी क्रेजी फैमिली से।’ इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन संग फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही हैं। जहां अमिताभ बच्चन गोद में डॉग को लिए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दूसरे स्टार्स उनके आस-पास दिख रहे हैं। पोस्टर में नीना गुप्ता, रश्मिका सब साथ नजर आ रहे हैं। महज कुछ देर पहले शेयर किया गया यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

रश्मिका का बॉलीवुड में डेब्यू

पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana Bollywood Debut) अमिताभ बच्चन की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गौरतलब है कि नेशनल क्रश रश्मिका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन संग स्क्रीन साझा करेंगी।इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – क्या टूट चुका है सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता! जानें

सामने आई रिलीज डेट

अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म 7 अक्टूबर (Goodbye Release Date) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बता दें कि ‘गुड बाय’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका के अलावा नीना गुप्ता (Neena Gupta), पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ