श्रष्टि उत्तराखंडी के ‘पियर फराक’ पर आया नीलकमल सिंह का दिल, वायरल है गाना
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के यंग सिंगिंग सेंसेशन नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है, जो फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। एक के बाद एक कई जबरदस्त हिट गाने देने के बाद नीलकमल ने अपना एक और सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है ‘पियर फराक में’ (Piyar Pharak Me) ।
इस गाने का वीडियो काफी धमाकेदार है जो यूट्यूब पर भी खूब गदर मचाए हुए है। गाने में नीलकमल के साथ एक्ट्रेस श्रष्टि उत्तराखंडी नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में शानदार डांस कर रहे हैं। नीलकमल सिंह और श्रष्टि के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। वीडियो में पीली फ्रॉक पहने दिख रहीं श्रष्टि अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं। उनकी फ्रॉक पर ही इस गाने का नाम रखा गया है। फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।
गाने को नीलकमल सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसमें आवाज दिया है नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने। बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। अब तक 8 लाख से ज्यादा बार इस गाने को देखा गया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: