मशहूर सिंगर Harry Connick Jr पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी ने कहा दुनिया को अलविदा

Harry Connick Sr Died at 97: सिंगर हैरी कॉनिक जूनियर के पिता और न्यू ऑरलियन्स के जिला अटॉर्नी रहे हैरी कॉनिक सीनियर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर वर्तमान जिला अटॉर्नी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Harry Connick Sr

मशहूर सिंगर हैरी कॉनिक के पिता हैरी कॉनिक सीनियर का 97 साल की उम्र में निधन। फोटो साभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

हॉलीवुड सिंगर हैरी कॉनिक जूनियर के पिता और न्यू ऑरलियन्स के लंबे समय तक जिला अटॉर्नी रहे हैरी कॉनिक सीनियर ने 97 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हैरी कॉनिक जूनियर के प्रचारक की ओर से वितरित एक मृत्युलेख एपी के मुताबिक, हैरी कॉनिक न्यू ऑरलियन्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। हालांकि उनकी मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

1973-2003 तक जिला अटॉर्नी रहे हैरी कॉनिक सीनियर

मृत्युलेख एपी के अनुसार, हैरी कॉनिक सीनियर न्यू ऑरलियन्स में 1973-2003 तक जिला अटॉर्नी के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने साल 2003 में रिटायर होने से पहले चार बार चुनाव जीता। उनकी मौत पर वर्तमान न्यू ऑरलियन्स जिला अटॉर्नी जेसन विलियम्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, ‘श्री कॉनिक ने 1973-2003 तक अपने जिला अटॉर्नी के कार्यकाल में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं कॉनिक परिवार के साथ हैं।’

जानें कौन थे हैरी कॉनिक सीनियर

आपको बता दें कि हैरी कॉनिक सीनियर का जन्म 27 मार्च, 1926 को मोबाइल, अलबामा में हुआ था। दो साल की उम्र में वह न्यू ऑरलियन्स शिफ्ट हो गए। न्यू ऑरलियन्स टाइम्स-पिकायून के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हैरी सीनियर ने नौसेना में अपनी सेवाएं दीं और फिर अमेरिकी सेना कोर ऑफ इंजीनियर्स से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने अनीता फ्रांसिस लिविंगस्टन लेवी से शादी कर ली। अनीता फ्रांसिस से उनको दो बच्चे सुजाना और हैरी जूनियर हुए।

बेटे की तरह संगीत प्रेमी थे कॉनिक सीनियर

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटे हैरी जूनियर की तरह ही हैरी सीनियर को संगीत का काफी शौक रहा था। वहीं हैरी जूनियर भी अपने पिता को अपना नायक और प्रेरणा बताते थे। बरहाल, हैरी सीनियर के निधन के बाद से परिवार में शोक की लहर बनी हुई है।

विज्ञापन

हैरी कॉनिक जूनियर के बारे में

आपको बता दें कि हैरी कॉनिक जूनियर अमेरिकी सिंगर, संगीतकार, एक्टर और फॉर्मर टीवी होस्ट हैं। कॉनिक के एक्टिंग करियर की शुरुआत तब हुई, जब उन्होंने 1989 की रोमांटिक कॉमेडी ‘होप फ्लोट्स’ में सैंड्रा बुलॉक और गेना रोलैंड्स के साथ स्क्रीन शेयर की। अपने पूरे करियर में कॉनिक ने कई अवॉर्ड जीते, जिसमें ‘हैरी कॉनिक जूनियर: ए सेलिब्रेशन इन सॉन्ग’ के लिए एमी अवार्ड और ‘बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम’ के लिए ग्रैमी अवार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ