FIR Against Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। डिस्को डांसर और दिग्गज राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की भड़काऊ टिप्पणी चलते वो बुरे फंंस गए हैं।
भड़काऊ बयान के कारण केस हुआ दर्ज
कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। 27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में आयोजित बीजेपी के एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये मामला कोलकाता के पास बिधाननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
ये घटना तब हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे और मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्मी अंदाज में एक संवाद का हवाला दिया, जिसके बाद उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा था?
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, ‘तुम हमारे डाल का एक फल तोड़ोगे, तो हम चार तोड़ेंगे’, जो कि एक फिल्मी संवाद था। इस बयान को लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी जताई जा रही है। उनका ये कथन कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाला और उकसाने वाला माना जा रहा है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है।
एफआईआर में क्या कहा गया?
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक मिथुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले व्यक्ति का नाम कौशिक शाहा है, जिन्होंने आरोप लगाया कि मिथुन चक्रवर्ती का ये बयान बेहद भड़काऊ था और इससे राज्य में शांति और व्यवस्था को खतरा हो सकता था। कौशिक शाहा का कहना था कि मिथुन ने जिस अंदाज में ये बातें कहीं, उससे लोगों के बीच उत्तेजना और अशांति फैल सकती है।
शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि इस बयान से खासकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ माहौल और तनाव पैदा हो सकता है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की पूछताछ या कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: मौत से पहले Sharda Sinha ने कही थी दिल को चीर देने वाली बात, रुला गए स्वर कोकिला के आखिरी शब्द
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
1 hr agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
5 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
7 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
8 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
8 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
9 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines